सीए नीरज अग्रवाल की अनुकरणीय पहल- सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति के विद्यार्थियों को नीरज दिखलाएंगे आज मल्टीप्लेक्स सिनेमा में हनुमान अंश फिल्म। विद्यालय के व्यवस्थापक मांगे राम अग्रवाल भी बच्चों के साथ देखेंगे फिल्म

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर की प्रतिष्ठित जन सेवा समिति के अध्यक्ष एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज अग्रवाल ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए वर्तमान में जिस धार्मिक फिल्म ने पूरे देश दुनिया में धूम मचा दी है। ऐसी हनुमान अंश फिल्म को आज 9 सितंबर को शक्ति के स्टेशन रोड स्थित मेट्रो सिनेमा में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को दिखाएंगे तथा उपरोक्त जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक मांगेराम अग्रवाल ने बताया कि सीए नीरज अग्रवाल द्वारा बच्चों में धार्मिक भावना जागृत करने एवं भगवान हनुमान जी के जीवन से संबंधित प्रेरणादाई जानकारियां फिल्म के माध्यम से मिलने की सोच से यह फिल्म दिखाई जा रही है। तथा दोपहर 12 से 3 बजे तक बच्चे इस फिल्म का आनंद लेंगे एवं नीरज अग्रवाल द्वारा बच्चों के लिए फिल्म के दौरान बैठने की समुचित निशुल्क व्यवस्थाएं की गई है तथा विद्यालय परिवार में सीए नीरज अग्रवाल की इस पहल पर उनका आभार व्यक्त किया है