23 अगस्त को कैवल्यधाम कुम्हारी दुर्ग में होगा महावीर महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ऑर्गेनाइजेशन सर्विस का राज्य अधिवेशन उदय 2026.राज्य अध्यक्ष वीर राजेंद्र जैन ने दी जानकारी




23 अगस्त को कैवल्यधाम कुम्हारी दुर्ग में होगा महावीर महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ऑर्गेनाइजेशन सर्विस का राज्य अधिवेशन उदय 2026
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -आगामी 23 अगस्त 2026 को महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ऑर्गेनाइजेशन सर्विस का प्रदेश अधिवेशन उदय 2026 का आयोजन कुम्हारी जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ में किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था की राज्य इकाई के अध्यक्ष वीर राजेंद्र जैन एवं संस्था की राज्य यूथ इकाई के अध्यक्ष वीर पंकज बोथरा ने बताया कि सेवा। संस्कार। स्वालंबन।सबकी सेवासबका विकास ही महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल ऑर्गेनाइजेशन सर्विस (मीसो) की स्थापना का प्रमुख लक्ष्य है एवं छत्तीसगढ़ राज्य राज्य अधिवेशन उदय 2026 में आप सभी सम्मानित सदस्यों को यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि मीसो छत्तीसगढ़ का भव्य राज्य अधिवेशन “उदय 2026” आगामी 23 अगस्त 2026 दिन -रविवार को कैवल्यधाम कुम्हारी, जिला दुर्ग (छ.ग.) में भव्य रूप से आयोजित होने जा रहा है। तथा उपरोक्त कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी शीघ्र ही सभी सम्माननीय सदस्यों को मिनट 2 मिनट कार्यक्रम के अनुसार भेजी जाएगी एवं इस राज्य अधिवेशन को लेकर जहां व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है। तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल होंगे
समय एवं विस्तृत कार्यक्रम सहित औपचारिक निमंत्रण पत्र शीघ्र प्रेषित किया जाएगा।वीर राजेंद्र जैन राज्य अध्यक्ष कॉनफ्रेंस चेयरमैन मीसो छत्तीसगढ़ एवं वीर पंकज बोथरा प्रदेश अध्यक्ष यूथ मीसो छत्तीसगढ़ ने सभी सदस्यों को इस अधिवेशन में पहुंचने का आग्रह किया है।हमारा लक्ष्य – संगठन का विस्तार, सेवा का विस्तार







