शक्ति जिला पुलिस का विशेष अभियान- 24 घंटे में ही 133 वारंट किये तामिल, एसपी साहब के निर्देशन में पुलिस अमला सक्रिय, मौज मस्ती कर घूम रहे थे विभिन्न मामलों में संलिप्त आरोपी, एसपी ठाकुर साहब का सख्त निर्देश, अपराधियों को मिले सजा, जनता की हो सुरक्षा

शक्ति जिला पुलिस का विशेष अभियान- 24 घंटे में ही 133 वारंट किये तामिल, एसपी साहब के निर्देशन में पुलिस अमला सक्रिय, मौज मस्ती कर घूम रहे थे विभिन्न मामलों में संलिप्त आरोपी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-सक्ती पुलिस द्वारा विशेष कांबिंग गस्त अभियान चलाकर 133 समंस / वारंट की तामील किया गया है, प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सक्ती के दिशा निर्देश एवं मार्ग दर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में इकाई के लंबित समंस, गिरफ्तारी व स्थायी वारण्ट के निकाल हेतु पूरे जिले में विशेष काम्बिंग अभियान चलाया गया। समंस की तामिली एवं वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा जिले के थाना/चौकी क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया, जिसके परिणाम स्वरूप 24 घण्टे के भीतर 56 समंस, 53 जमानतीय वारण्ट, 21 गिरफ्तारी वारण्ट तथा 03 स्थायी वारण्ट, कुल 133 समंस /वारण्टो की तामिली किया गया। इस अभियान के तहत् थाना सक्ती के अपराध कमांक 47/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के प्रकरण में में लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी महिला शांति बाई को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त चौकी फगुरम थाना डभरा के दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 7082/2022 में वर्ष 2022 से फरार चल रहे स्थायी वारण्टी आरोपी छोटेलाल राठौर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली एवं थाना मालखरौदा के फरार आरोपी अर्जुन यादव को भी गिरफ्तार करने में इस अभियान के तहत सफलता प्राप्त हुई। भविष्य में भी इस प्रकार की अभियान कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। इस अभियान में इकाई के थाना/चौकी प्रभारी व स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading