सक्ति जिले से जुड़ी खास खबरें –कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत कराये जा रहे विभिन्न कार्यो,हेल्थ वैलनेस सेंटर, तालाबोका किया निरीक्षण, निर्वाचक नामावली को लेकर ई आवश्यक बैठक





सक्ति जिले से जुड़ी खास खबरें –कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत कराये जा रहे विभिन्न कार्यो,हेल्थ वैलनेस सेंटर, तालाबोका किया निरीक्षण, निर्वाचक नामावली को लेकर ई आवश्यक बैठक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ति-कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत आरईएस विभाग के माध्यम से कराये जा रहे विभिन्न कार्यो पूर्व माध्यमिक शाला बाराद्वार बस्ती, प्राथमिक शाला साजाडेरा, प्राथमिक शाला भालूडेरा मे अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य तथा गोदाम निर्माण कार्य लवसरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारी एवं ठेकेदारों को निर्देशित किया कि स्कूलों के कार्य को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सभी स्कूलों व सरकारी भवनों को अनिवार्य रूप से गोबर पेंट से रंगाई-पोताई करने के निर्देश दिए और कहा कि कार्यो की प्रगति का नियमित रिपोर्ट दी जाए जिससे कार्यों की प्रगति सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही उन्होंने कार्यों को समय-सीमा में एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आवश्यक निर्देश दिए
कलेक्टर ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर किरारी का किया निरीक्षण,निरीक्षण के दौरान साफ सफाई नहीं होने पर जताई कड़ी नाराजगी
सक्ती- जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लेने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम किरारी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पहुंचे। उन्होंने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के विभिन्न कक्षों पीएनसी कक्ष, महिला वार्ड, पैथोलाजी कक्ष, दवाई भंडार कक्ष, तथा विभिन्न पंजियों को अवलोकन किया। उन्होंने वहां प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या, दवाई की उपलब्धता, चिकित्सकों एवं स्टाफ की उपस्थिति, मरीजों को दी जाने वाली भोजन आदि की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य परिसर में साफ सफाई व्यवस्था में कमी पाई गई जिस पर नाराजगी जताते हुए साफ सफाई करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा साफ नही होने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इसी के साथ सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से कराने को लेकर पुरे स्टॉप को इस संबंध में फटकार भी लगा,कलेक्टर ने वहां उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और चिकित्सक एवं स्टाफ को आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पहुंचने वाले मरीजों का संवेदनशीलता के साथ बेहतर उपचार कर उन्हें राहत पहुंचाएं। साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर परिसर में बन रहे निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक माननीय रामकुमार यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे
अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में विद्यालय एवं महाविद्यालयों में छुटे हुये 17+ आयुवर्ग के छात्र-छात्राओं का निर्वाचक नामावलियों में पंजियन किये जाने के संबंध में बैठक
सक्ती- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार आज अपर कलेक्टर वीरेन्द्र कुमार लकड़ा की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला अंतर्गत विद्यालय एवं महाविद्यालयों में छुटे हुये 17+ आयुवर्ग के छात्र-छात्राओं का निर्वाचक नामावलियों में पंजियन किये जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। जिसमें जिला अंतर्गत विद्यालय एवं महाविद्यालयों में छुटे हुये17+ आयुवर्ग के ऐसे सभी युवा नागरिक जो 1 अक्टूबर 2023या इससे पहले की तिथियों में 18वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है, उन सभी पात्र युवा छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में शत् प्रतिशत पंजीयन किया जाना है। चूकिं इस वर्ष जिले अंतर्गत विधानसभा का आम निर्वाचन संपन्न भी होना है, इसलिये यह प्रक्रिया और भी महत्वपूर्ण है कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मतदान के अधिकार से वंचित ना हो सके। जिला अंतर्गत स्कुल/ कॉलेजों में अध्ययनरत् 17+आयुवर्ग के सभी छात्र-छात्राओं के पंजीयन एवं उनके फॉमर्स अधिक से अधिक ऑनलाईन वोटर हेल्पलाईन ऐप एवं वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर 100% पंजीयन कीकार्यवाही की जानी है। उन्होंने कहा कि अपने अंतर्गत विद्यालय एवं महाविद्यालयों के 17+ आयुवर्ग के छात्र-छात्राओं जिनका पंजीयन मतदाता सूची में पूर्ण हो चुका है या जिनका पंजीयन शेष है की संख्यात्मक एवं विस्तृत जानकारी के साथ निर्धारित समय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। साथ ही शिविर आयोजन कर छात्र छात्राओं का पंजीयन कराने हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज डाहिरे के द्वारा निर्देशित किया गया
विधायक और कलेक्टर ने डभरा विकासखंड के खरकेना तालाब का किया निरीक्षण
सक्ती-चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव और कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज डभरा विकासखंड अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खरकेना में लगभग 40 एकड़ के क्षेत्र में फैले तालाब का निरीक्षण किया । इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि तालाब का पानी खारा हो चूका है जिस कारण नहाने पर लोगों को खाज खुजली की समस्या हो रही है और पानी के लिए लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यह समस्या विगत कई वर्षों से आ रही है। जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा बार बार जनप्रतिनिधियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया गया है। जिस पर क्षेत्रीय विधायक और कलेक्टर द्वारा तालाब का साफ सफाई, गहरीकरण सहित अन्य आवश्यक कार्य कराने का आश्वाशन दिया गया। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तालाब के पानी का शैम्पल लेकर जांच करने के निर्देश भी दिए है। जिस पर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक एवं कलेक्टर को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, डभरा एसडीएम, नायब तहसीलदार डभरा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे







