अपने घर में पड़े वेस्ट सामानों का दान कर बने सेवा कार्यों में सहभागी- जिला प्रशासन ने करी पहल- 5 अक्टूबर को सेजस स्कूल मालखरौदा में आयोजित है सेवा संकल्प के तहत शिविर. कलेक्टर के निर्देश पर राजेंद्र वासुदेव की है सकरात्मक पहल. कुछ भी अनुपयोगी सामान करें दान. जिला प्रशासन के इन प्रयासों की हो रही प्रशंसा

अपने घर में पड़े वेस्ट सामानों का दान कर बने सेवा कार्यों में सहभागी- जिला प्रशासन ने करी पहल- 5 अक्टूबर को सेजस स्कूल मालखरौदा में आयोजित है सेवा संकल्प के तहत शिविर. कलेक्टर के निर्देश पर राजेंद्र वासुदेव की है सकरात्मक पहल. कुछ भी अनुपयोगी सामान करें दान. जिला प्रशासन के इन प्रयासों की हो रही प्रशंसा kshititech

अपने घर में पड़े वेस्ट सामानों का दान कर बने सेवा कार्यों में सहभागी- जिला प्रशासन ने करी पहल- 5 अक्टूबर को सेजस स्कूल मालखरौदा में आयोजित है सेवा संकल्प के तहत शिविर. कलेक्टर के निर्देश पर राजेंद्र वासुदेव की है सकरात्मक पहल. कुछ भी अनुपयोगी सामान करें दान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति शक्ति जिले में जिला प्रशासन एवं कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन तथा सेवा संकल्प कार्यक्रम के नोडल अधिकारी वासु जैन के मार्गदर्शन में दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम हेतु जिले के पर्यावरण अधिकारी राजेंद्र वासुदेव के नेतृत्व में जहां लोगों को इस दान हेतु अपील की जा रही है। तो वहीं दान कार्यक्रम के तहत पर्यावरण अधिकारी राजेन्द्र वासुदेव के द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। राजेंद्र वासुदेव के प्रयासों से इस कार्य हेतु इनके द्वारा शासन स्तर से तथा उद्योगों से दान सामग्री तो लिया ही जायेगा। साथ साथ समस्त शक्ति जिले वासियों से भी सहयोग की अपेक्षा की गई है। तथा दान की गई सामग्री की मात्रा के बजाय ज्यादा ज्यादा लोगों से सहयोग मिले। जिससे यह एक मुहिम का स्वरूप ले। ऐसी अपेक्षा है

पर्यावरण अधिकारी राजेंद्र वासुदेव की अपील

शक्ति जिले के जिला पर्यावरण अधिकारी राजेंद्र वासुदेव ने कहा है कि इस मुहिम में अधिक से अधिक लोग सहभागिता अवश्य करें साथ ही साथ (E Waste) अर्थात आप के घर मे पड़ा अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक कचरा को भी आप रीसाइक्लिंग के लिए महिला समूहों को दे सकते हैं.आपके द्वारा दी गई सामग्री को अपने जिले के दूरस्थ अंचलों के वंचित बच्चों. वृद्धों को वितरित किया जाएगा. वितरण के समय आप सभी इसमे शामिल हो सकते हैं इसकी भी सूचना आप तक आएगी।श्री वासुदेव ने कहा है कि जो भी इसमे दान सहयोग करना चाहें।वे सभी 5 अक्टूबर को मालखरौदा के सेजस स्कूल परिसर में सेवा सेतु शिविर में अपना नाम लिखाकर दे सकते हैं

जिला प्रशासन की इस महल की हो रही प्रशंसा

शक्ति जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित ऐसे प्रयास की जिलेवासी प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं जिला पर्यावरण अधिकारी राजेंद्र वासुदेव का भी कहना है कि ऐसी पहल से लोगों में जहां एक जागरूकता की भावना पैदा होगी तो वही घर में आज अनेकों प्रकार की सामग्रियां अनुपयोगी होती है। जिसका आने वाले समय में उपयोग भी हो सकेगा एवं लोगों में दान की भावना भी बढ़ेगी

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading