अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अकलतरा शाखा ने किया रचनात्मक कार्य- 70 वर्ष से ऊपर की बुजुर्ग माताओं का किया सम्मान. अध्यक्ष राज केडिया के नेतृत्व में सदस्य रहे मौजूद. प्रदेश की सबसे सक्रिय एवं अग्रणी शाखाओं में जानी जाती है अकलतरा शाखा




अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की अकलतरा शाखा ने किया रचनात्मक कार्य- 70 वर्ष से ऊपर की बुजुर्ग माताओं का किया सम्मान. अध्यक्ष राज केडिया के नेतृत्व में सदस्य रहे मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति अकलतरा शाखा द्वारा 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर अकलतरा शहर में 70 वर्ष से ऊपर की बुजुर्ग माताओ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति अकलतरा शाखा की अध्यक्ष श्रीमती राज केडिया के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें माताओ को तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा भी कराया गया एवं इस अवसर पर समिति की अकलतरा शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य भारी संख्या मौजूद रहे तथा सभी बुजुर्ग माताओ को शाल एवं श्रीफल भेंट किया गया तथा उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। गया इस दौरान बुजुर्ग माताओ ने भी कहा कि आज वे इस सम्मान से अभिभूत हैं। उल्लेखित हो कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति अकलतरा शाखा द्वारा लगातार वर्ष भर विभिन्न रचनात्मक तथा सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है






