सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला- पिता को मिली दादा की संपत्ति पर पोते का अधिकार है या नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला- पिता को मिली दादा की संपत्ति पर पोते का अधिकार है या नहीं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दादा की संपत्ति पर पोते का दावा कितना जायज है, इस पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने साफ- साफ कहा कि पिता खुद को विरासत में मिली संपत्ति से अपने बेटे को बाहर रख सकता है।सुप्रीम कोर्ट ने अपने ताजा फैसले में बताया कि कोई व्यक्ति अपने पिता की पैतृक या स्वयं अर्जित संपत्ति में अपने हिस्से का पूर्ण मालिक बन जाता है और वह उस पर पूरी तरह से अपना अधिकार जता सकता है। इसके बाद पोते से जुड़ी अपनी अहम टिप्पणी में कहा कि यहां तक कि वो (पिता) अपने बेटों को भी इससे बाहर रख सकता है।29 साल तक चली कानूनी लड़ाई को खत्म करते हुए, जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और जस्टिस सुनीता अग्रवाल की बेंच ने पिता की संपत्ति के बंटवारे के लिए बेटे की याचिका को खारिज कर दिया। बेटे ने 1997 में यह मुकदमा दायर किया था, जिसमें दावा किया गया था कि यह संपत्ति पैतृक या संयुक्त परिवार की संपत्ति है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading