संभागीय महिला समिति की अनुकरणीय पहल- अध्यक्ष सीमा अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे सदस्यों ने हर्रा टिकरा के तीन गरीब बच्चों को गोद लेकर 50 बच्चों को किया दीपावली पर पटाखे एवं मिठाइयों का वितरण. पूरे प्रदेश में रचनात्मक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था है सरगुजा संभागीय अग्रवाल महिला समिति

गरीब बच्चों के बीच पहुंचे महिला समिति के सदस्य

संभागीय महिला समिति की अनुकरणीय पहल- अध्यक्ष सीमा अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे सदस्यों ने हर्रा टिकरा के तीन गरीब बच्चों को गोद लेकर 50 बच्चों को किया दीपावली पर पटाखे एवं मिठाइयों का वितरण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर

शक्ति -सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के अंतर्गत गठित महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सीमा अग्रवाल के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने दीपावली पर अंबिकापुर से लगे ग्राम हर्रा टिकरा गांव में पहुंचकर वहां के तीन गरीब परिवार के बच्चों को गोद लिया तथा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों के साथ तीनों बच्चों के परिवार जनों से भी मिलकर आगामी भविष्य में उनकी शिक्षा एवं उनकी बेहतर परवरिश को लेकर महिला समिति की ओर से आश्वासन दिया तथा इस दौरान श्रीमती सीमा अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे सदस्यों ने दीपावली पर 50 बच्चों को पटाखे। नए कपड़े। मिठाइयां वितरित की। साथ ही इस दौरान श्रीमती सीमा अग्रवाल ने कहा कि आज महिला समिति की सदस्यों के द्वारा गरीब जरूरतमंद बच्चों को दीपावली पर्व की खुशियों के रूप में सामग्रियों का वितरण करते हुए हमें काफी प्रसन्नता हुई एवं जरूरतमंद बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देना नर नारायण की सेवा से कम नहीं है। एवं इस अवसर पर सरगुजा संभागीय अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सीमा अग्रवाल। सचिव श्रीमती गरिमा गोयल। रेनू गर्ग। सरला गर्ग। ममता गोयल। सुनीता अग्रवाल। अंजू गर्ग। युवती मंच की अध्यक्ष शिखा अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे

महिला समिति के रचनात्मक कार्य पर ग्रामीणों ने भी किया आभार

सरगुजा संभागीय अग्रवाल महिला समिति द्वारा हर्राटिकरा गांव में पहुंचने पर उनके द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यों पर ग्राम वासियों ने आभार व्यक्त किया तथा सरपंच जी ने भी कहा कि आज महिला समिति द्वारा बच्चों को इतनी ढेर सारी खुशियां एवं दीपावली की सामग्रीया प्रदान की गई है जो कि निश्चित रूप से एक अच्छा कार्य है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading