जन्मदिन का गौरवशाली क्षण-नगर पालिका शक्ति के जन प्रतिनिधियों ने मनाया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गेवाडीन का जन्मदिन. 4 नवंबर को जन्मदिन के मौके पर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल. सीएमओ प्रहलाद पांडेय सहित पार्षदों ने दी बधाई. सम्मान से अभिभूत गेवाडीन ने कहा-आप सभी का स्नेह एवं प्यार यूं ही बना रहे




नगर पालिका शक्ति के जन प्रतिनिधियों ने मनाया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गेवाडीन का जन्मदिन. 4 नवंबर को जन्मदिन के मौके पर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल. सीएमओ प्रहलाद पांडेय सहित पार्षदों ने दी बधाई. सम्मान से अभिभूत गेवाडीन ने कहा-आप सभी का स्नेह एवं प्यार यूं ही बना रहे
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर पालिका परिषद शक्ति के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन के 4 नवंबर को जन्मदिन के मौके पर नगर पालिका कार्यालय सभागार में जनप्रतिनिधियों ने केक काटकर एवं गुलदस्ता भेंटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष भरत यादव ने नरेश गेवाडीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज आपके इस अवतरण दिवस के मौके पर हम सभी पालिका परिवार की ओर से आपको शुभकामनाएं देते हुए आपके उज्जवल भविष्य को मंगल कामना करते हैं।तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपको दीर्घायु जीवन प्रदान करें।इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका परिषद शक्ति के पार्षद एवं एल्डरमैनो ने भी नरेश को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं सम्मान से अभिभूत नरेश गेवाड़ीन ने कहा कि आप सभी का स्नेह एवं प्यार हमेशा मिलता रहता है तथा मैं आप सभी आभारी हूं कि आपने मुझे इतना सम्मान एवं आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं इस अवसर पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया तथा सभी का मुंह मीठा भी कराया गया एवं स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई





