जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा पहुंचे शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में चल रही जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में. बाल वैज्ञानिकों के मॉडल की प्रशंसा की आयुष ने. आयुष ने कहा- विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम है विज्ञान






जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा पहुंचे शक्ति के गुंजन एजुकेशन सेंटर में चल रही जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में. बाल वैज्ञानिकों के मॉडल की प्रशंसा की आयुष ने. आयुष ने कहा- विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम है विज्ञान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती-गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती में दिनांक 04 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की क्षमता, रचनात्मक सोच तथा अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करना था। हमारे सक्ती जिला के जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे जी के निर्देशन में आयोजित जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा एवं वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, नवीनीकरणीय ऊर्जा, गणितीय मॉडल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), डिजिटल तकनीक तथा ग्रामीण विकास में विज्ञान के उपयोग से संबंधित आकर्षक एवं नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने प्रादर्शों के माध्यम से वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल, रोचक एवं व्यावहारिक रूप में समझाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि आयुष शर्मा एवं संस्था के प्राचार्य श्री नितिन सोनी एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।जिला स्तरीय विज्ञान मेला एवं साइंस क्विज प्रतियोगिता 2026 के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सक्ती के सभापति श्री आयुष शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, नवाचार एवं अनुसंधान के प्रति रुचि रखने तथा अपनी प्रतिभा का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन की समस्याओं का समाधान खोजने और एक बेहतर भविष्य के निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों एवं नवाचारों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा आयोजकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विधाओं के प्रादर्शों का निष्पक्ष एवं व्यवस्थित मूल्यांकन करने के लिए अनुभवी शिक्षकों एवं विषय विशेषज्ञों की निर्णायक समिति गठित की गई थी।
निर्णायक मंडल में श्री प्रमोद देवांगन, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सकरेली कला; श्री जगमोहन जायसवाल, शासकीय हाई स्कूल, नवापारा खुर्द; श्री संतोष तिवारी, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नंदौरकला; श्री सी. एल. राठौर, विज्ञान समन्वयक एवं व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोरथा, व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल, खुर्द; श्रीमती सविता तिवारी, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सक्ती; श्री करम सिंह सिदार, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलनी; श्री महेंद्र चंद्रा, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झलरौदा ,श्रीमति चंचला चंद्रा शिक्षिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय ,झलरौदा तथा संस्था के प्राचार्य श्री नितिन सोनी शामिल रहे।
निर्णायक मंडल के सदस्यों ने सभी प्रादर्शों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से उनके मॉडलों की कार्यप्रणाली, वैज्ञानिक आधार, उपयोगिता एवं समाज के लिए उनकी प्रासंगिकता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात निर्धारित मापदंडों के अनुसार मूल्यांकन कर विभिन्न विधाओं के परिणाम घोषित किए गए।
विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं परिणाम
- 1. साइंस क्विज 2026
स्थान
प्रतिभागी का नाम
विद्यालय
प्रथम
कुमारी मोना पाटले एवं लीना चव्हाण
कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सक्ती एवं हाई स्कूल नवापारा खुर्द
द्वितीय
कुमारी प्राची राठौर
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पोरथा एवं कुमारी चांद चंद्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सलनी
- साइंस मॉडल एग्जीबिशन 2026
प्रदर्श 1 – Artificial Intelligence (कृत्रिम बुद्धिमत्ता)
- प्रथम – श्वेता चौहान एवं मेहर आदिले, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झालरोंदा।
- द्वितीय – आफिया फातिमा कुरैशी, लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती।
- तृतीय – खुशबू सुमन, गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती।
प्रदर्श 2 – Disaster Management (आपदा प्रबंधन)
- प्रथम – कुमारी दीपिका महंत, लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती।
- द्वितीय – नितिश लहरे, सेजेस, जैजैपुर।
- तृतीय – प्रत्युष देवांगन, अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती।
प्रदर्श 3 – Green Energy and Environmental Conservation (हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण)
- प्रथम – मोहित कुमार अग्रवाल, गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती।
- द्वितीय – मेहुल पटेल, परमेश्वरी पब्लिक स्कूल, सक्ती।
- तृतीय – देवेश कुमार, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुलौनी, मालखरौदा।
प्रदर्श 4 – Indigenous Agricultural Practices (स्वदेशी कृषि पद्धतियाँ)
- प्रथम – कुमारी सपना आदिले एवं एसिका आदिले, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झलरौंदा।
- द्वितीय – चिरायु गबेल, अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती।
- तृतीय – अनु केवट, सेजेस, जैजैपुर।
प्रदर्श 5 – Mathematical Modelling and Computational Thinking (गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल थिंकिंग)
- प्रथम – कुमारी सोनिया एवं कुमारी दिव्या, सेजेस, जैजैपुर।
- द्वितीय – आशीष कोसले, अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती।
- तृतीय – प्रीति पटेल, गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती।
प्रदर्श 6 – Health and Hygiene (स्वास्थ्य एवं स्वच्छता)
- प्रथम – हर्षित माणिक एवं ऋतेश साहू, लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती।
- द्वितीय – निधि लहरे, सेजेस, जैजैपुर।
- तृतीय – हर्षिता देवांगन, अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती।
प्रदर्श 7 – Science and Rural Transformation (विज्ञान एवं ग्रामीण परिवर्तन)
- प्रथम – कौशलेन्द्र पटेल, लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती।
- द्वितीय – विनय कुमार पटेल, गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती।
- तृतीय – नृत्यांगना एवं कामना, सेजेस, जैजैपुर।
अन्य थीम के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्श
- प्रथम – एनोस शर्मा, सेजेस, जैजैपुर।
- द्वितीय – विकल्प कुर्रे, परमेश्वरी पब्लिक स्कूल, सक्ती।
- तृतीय – देवेश सोनवानी, अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती।
- पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2026
टीम प्रोजेक्ट
- प्रथम – कुमारी दामिनी यादव एवं साधना बंजारे, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय,झालरौंदा।
- द्वितीय – तनु साहू एवं जान्हवी साहू, सेजेस, जैजैपुर।
सिंगल प्रोजेक्ट
- प्रथम – श्रद्धा नायक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झलरौंदा।
- द्वितीय – रुचि छत्री, अनुनय कान्वेंट स्कूल, सक्ती।
- शिक्षक शिक्षण अधिगम सामग्री (Teacher TLM)
- प्रथम – महेंद्र कुमार चंद्रा, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय,झालरौंदा।
- द्वितीय – करम सिंह सिदार, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सलनी।
- साइंस ड्रामा (विज्ञान नाटिका)
प्रथम स्थान
लिटिल फ्लावर स्कूल, सक्ती।
प्रतिभागी विद्यार्थियों के नाम: कशिश, फातिमा, माही रात्रे, कृतिका पटेल, उर्वशी पटेल, रजत देवांगन, चांदनी महंत, दीपक सूर्यवंशी एवं तुलेश चंद्रा।
- साइंस क्लब
प्रथम स्थान
- कुमारी नव्या सिदार, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झलरौदा
- साइंस टीचर सेमिनार
- प्रथम – महेंद्र कुमार चंद्रा, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झलरौंदा।
- द्वितीय – करम सिंह सिदार, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सलनी।
प्राचार्य नितिन सोनी ने जताया आभार
कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात संस्था के प्राचार्य श्री नितिन सोनी ने सभी अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों, शिक्षकों, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन हेतु चयनित करने का अवसर प्रदान करना संस्था के लिए गौरव एवं सम्मान का विषय है।
उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने तथा उनमें वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी रहा आयोजन
विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला एवं आगामी उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस विज्ञान प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। साथ ही उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या समाधान की क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना, रचनात्मकता एवं प्रस्तुतीकरण कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन श्री तुलेश चन्द्रा ने किया तथा समापन अवसर पर श्री संतोष तिवारी द्वारा आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में गुंजन एजुकेशन सेंटर के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। इनमें श्री गोविंद दास, श्री पियूष यादव, श्री भूमेश यादव, श्री छोटेलाल राठौर, श्री शिवशंकर साहू, श्रीमती सारिका सोनी, श्रीमती पुष्पा यादव, श्रीमती काजल महन्त, श्रीमती सोनिया सोनवानी, श्रीमती खुशबू खान, श्रीमती नेहा गुप्ता, श्रीमती कविता देवांगन, श्रीमती भुनेश्वरी मानिकपुरी, श्रीमती सौम्या महंत, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती शांति यादव, श्रीमती ज्योति देवांगन, श्रीमती नीतू यादव, श्रीमती सरला यादव, श्रीमती दीपा यादव, श्रीमती अंजली, श्रीमती अनुसूईया पटेल एवं श्रीमती जया केवट सहित निर्णायक मंडल, आयोजकों एवं सभी प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी ने यह संदेश दिया कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान की अपार संभावनाएं हैं। सफल प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।











