किसानों के चेहरे में मुस्कान- शक्ति कलेक्टर की पहल पर हसदेव बांगो की नहरो में छोड़ा गया किसानों के लिए पानी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता हितेंद्र राठौर ने कहा-वर्तमान गर्मी की स्थिति को देखते हुए नहरो के पानी से मिलेगा किसानों को लाभ, क्षेत्र के किसानों के लिए जीवन दायिनी है नहरो से सिंचाई

किसानों के चेहरे में मुस्कान- शक्ति कलेक्टर की पहल पर हसदेव बांगो की नहरो में छोड़ा गया किसानों के लिए पानी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता हितेंद्र राठौर ने कहा-वर्तमान गर्मी की स्थिति को देखते हुए नहरो के पानी से मिलेगा किसानों को लाभ, क्षेत्र के किसानों के लिए जीवन दायिनी है नहरो से सिंचाई kshititech
शक्ति जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो
किसानों के चेहरे में मुस्कान- शक्ति कलेक्टर की पहल पर हसदेव बांगो की नहरो में छोड़ा गया किसानों के लिए पानी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता हितेंद्र राठौर ने कहा-वर्तमान गर्मी की स्थिति को देखते हुए नहरो के पानी से मिलेगा किसानों को लाभ, क्षेत्र के किसानों के लिए जीवन दायिनी है नहरो से सिंचाई kshititech
शक्ति जिले की नहरो में जल संसाधन विभाग द्वारा कलेक्टर की पहल पर छोड़ा गया किसानों के लिए पानी

शक्ति कलेक्टर की पहल पर हसदेव बांगो की नहरो में छोड़ा गया किसानों के लिए पानी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता हितेंद्र राठौर ने कहा-वर्तमान गर्मी की स्थिति को देखते हुए नहरो के पानी से मिलेगा किसानों को लाभ, क्षेत्र के किसानों के लिए जीवन दायिनी है नहरो से सिंचाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने किसानो और ग्रामीणों के आवेदन पर जिले में नहर के पानी की समस्या का त्वरित निराकरण किया है। कलेक्टर सक्ती के निर्देश पर हसदेव बायीं तट नहर अंतर्गत सक्ती शाखा नहर, खरसिया शाखा नहर, सोन नदीं और बोराई नदीं में पानी का प्रवाह हसदेव बांगो परियोजना (बांगो डेम) के माध्यम से छोड़ा गया है। उल्लेखनीय है की विगत कुछ दिवस पूर्व सक्ती जिले के कुछ ग्रामीण तालाब सूखने, क्षेत्र के बोर, हैंडपंप में पानी की कमी होने की समस्या को लेकर नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के पास अपने समस्या के निराकरण के लिए पहुंचे थे। जिस पर कलेक्टर श्री तोपनो ने किसानो और ग्रामीणों के हित का ध्यान रखते हुए बांगो डेम से पानी छोड़े जाने के लिए हसदेव बांगो परियोजना से जुड़े उच्चस्थ अधिकारियों से सीधे सम्पर्क किया तथा जिला अंतर्गत विभिन्न गांवों में निस्तारी के लिए तालाबो में पानी भरने तथा ग्राऊण्ड वाटर रिचार्ज (भू-जल स्तर में वृद्धि) को बढ़ाने के लिए त्वरित रूप से नहरों में जल प्रदाय करने के निर्देश दिये। जिसके तहत नहर में पानी छोड़ा गया है

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने मिनीमाता बांगो नहर संभाग क्रमांक 6 के कार्यपालन अभियंता हितेंद्र राठौर को नहरों में जल प्रवाह होने से तालाबो में पानी भरने के साथ-साथ जिला अंतर्गत सोन नदी एवं बोराई नदी में निर्मित एनीकटों में जल भराव कराये जाने के निर्देश दिये है। जिससे जिले के भूतल के जल स्तर में वृद्धि करने के साथ ही जिलेवासियों के पीने की पानी तथा निस्तारी की समस्या को दूर किया जा सके। कलेक्टर द्वारा बांगो डेम से पानी छोड़वाये जाने पर ग्रामीणों, किसानो और जिलेवासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है, तथा मिनीमाता हसदेव बांगो नहर संभाग क्रमांक- 06 नंदेली भाटा शक्ति के कार्यपालन अभियंता हितेंद्र राठौर ने बताया कि जिलाधीश महोदय के निर्देशानुसार उनके आदेश के परिपालन में उपरोक्त पहल की गई है, तथा नहरो में पानी छोड़े जाने से जहां क्षेत्र के किसानों को इसका समुचित लाभ मिल सकेगा

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading