सिंघानिया अग्रवाल परिवार छितौली वाले की पितृ मोक्षार्थ श्रीमद् भागवत कथा 12 से 18 सितंबर तक.आयोजक परिवार के सदस्य महेश सिंघानिया रायगढ़ चांपा ने दी जानकारी. परम पूज्य आचार्य अतुल कृष्ण जी भारद्वाज होंगे व्यास पीठ पर विराजमान. यूट्यूब पर भी होगा लाइव प्रसारण

परम पूज्य आचार्य अतुल कृष्ण जी भारद्वाज

सिंघानिया अग्रवाल परिवार की पितृ मोक्षार्थ श्रीमद् भागवत कथा 12 से 18 सितंबर तक.आयोजक परिवार के सदस्य महेश सिंघानिया रायगढ़ चांपा ने दी जानकारी. परम पूज्य आचार्य अतुल कृष्ण जी भारद्वाज होंगे व्यास पीठ पर विराजमान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सिंघानिया अग्रवाल परिवार छितौली वाले के द्वारा पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धान्तर्गतश्रीमद भागवत कथा का आयोजन 12 से 18 सितंबर 2026 तक जश्न रिसोर्ट, राताखार रोड, कोरबा, छ.ग. में किया जा रहा है उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के सदस्य महेश सिंघानिया रायगढ़ चांपा ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन परम पूज्य आचार्य अतुल कृष्ण जी महाराज के सानिध्य में होगा एवं व्यास पीठ पर विराजमान होकर आचार्य जी कथा का रसपान श्रद्धालु भक्तजनों को करवाएंगे।कथा प्रतिदिन दोपहर 03:00 बजे से प्रभु इच्छा तक होगी। यह कथा सिंघानिया अग्रवाल परिवार (छितोली वाले) के द्वारा आयोजित है जिसमें प्रथम दिवस कलश यात्रा 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकलकर कथा स्थल जश्न रिसोर्ट कोरबा तक जाएंगी। 12 सितंबर को ही मंगला चरण, श्री गणेश पुजन, श्रीमद् भागवत महात्म्य एवं गौकरण व्याख्यान।द्वितीय दिवस भीष्म स्तुति, परीक्षित जन्म एवं सुकदेव परीक्षित संवाद 13 सितंबर 2026 को। तृतीय दिवस।कपिल देव मुनि संवाद, पुरा ॥ चरित्र, शिव-सती प्रसन् सोमवार 14 सितंबर 2026 को।चतुर्थ दिवसनरसिंह अवतार, वामन अवतार, श्री कृष्ण जन्म एवं जन्मोत्सवमंगलवार 15 सितंबर 2026 को।पंचम दिवस श्री कृष्ण की बाल लीला श्री गिरीराज पूजन एवं छप्पन भोग बुधवार 16 सितंबर 2026 को।षष्ठम् दिवस कंस वध, गोपी गीत एवं रुक्मिणी विवाह गुरुवार 17 सितंबर 2026 को। सप्तम दिवस सुदामा प्रसंग, परीक्षित भोश ॥ एवं व्यास पूजन शुक्रवार 18 सितंबर 2026 को एवं अष्टम् दिवस हवन एवं पूर्णाहुति19 सितंबर 2026 को होगा तथा गया जी से वापस लौटकर भण्डारा प्रसाद का आयोजन परिवार जनों के द्वारा आगामी16 अक्टुबर 2026, शुक्रवार – जश्न रिसोर्ट, कोरबा में ही रखा गया है

आयोजक परिवार का आमंत्रण एवं श्रद्धालु भक्तजनों से निवेदन

सिंघानिया अग्रवाल परिवार छितौली वाले ने श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह करते हुए कहा है की अपार हर्ष का विषय है कि जन जन के हृदयघट में विराजमान परमाराध्य ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी महाराज की असीम अनुकम्पा एवं पितरों के शुभाशीर्वाद से पितृमोक्षार्थ गया श्राद्धान्तर्गत
श्रीमद भागवत कया का पुनीत आयोजन कोरबा की पावन धरा में किया जा रहा है व्यास पीठ पर श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी विराजमान होकर अपने सुमधुर वाणी द्वारा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की त्रिवेणी प्रवाहित कर भक्तों को कथा का रससुधा पान करायेंगे । अतएव आप सभी धर्म प्रेमी भक्तजनों को सादर एवं स्नेहिल आमंत्रण है इस पावन कथा का श्रवण कर अपना जीवन कृतार्थ करें।कथा स्थल : जश्न रिसोर्ट, राताखार रोड, कोरबा, छ.ग. है

छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भी निवासरत हैं आयोजक परिवार के सदस्य

पितृ मोर्चा श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक सिंघानिया अग्रवाल छितौली परिवार के सदस्य देश के विभिन्न राज्यों में निवास रत हैं एवं इन सभी परिवार जनों के द्वारा संयुक्त रूप से इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से सिंघानिया अग्रवाल परिवार के बम्हनीडीह, कोरबा, बिलासपुर, चाम्पा, रायगढ, भिलाई, बिजुरी, एवं कोलकाता के सदस्य कौन शामिल है

यूट्यूब पर भी होगा कथा का सीधा प्रसारण

12 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का यूट्यूब के माध्यम से भी सीधा प्रसारण किया जाएगा. जिसमें धर्म प्रेमी लिक के माध्यम से इस कथा का श्रवण घर बैठे भी कर सकेंगे श्री अतुल कृष्ण जी भारद्वाज लिक के माध्यम से इस कथा का श्रवण किया जा सकता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading