खरसिया शहर में 3 सितंबर से 9 सितंबर तक होगा पितृ मोक्षार्थ गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन. शहर के प्रतिष्ठित हरनारायण चंदगी राम गर्ग परिवार ने किया है आयोजन. वृंदावन के प्रसिद्ध आचार्य अखिल जी महाराज करवाएंगे कथा का रसपान

खरसिया शहर में 3 सितंबर से 9 सितंबर तक होगा पितृ मोक्षार्थ गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन. शहर के प्रतिष्ठित हरनारायण चंदगी राम गर्ग परिवार ने किया है आयोजन. वृंदावन के प्रसिद्ध आचार्य अखिल जी महाराज करवाएंगे कथा का रसपान kshititech
परम पूज्य आचार्य अखिल जी महाराज

खरसिया शहर में 3 सितंबर से 9 सितंबर तक होगा पितृ मोक्षार्थ गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन. शहर के प्रतिष्ठित हरनारायण चंदगी राम गर्ग परिवार ने किया है आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -खरसिया शहर के प्रतिष्ठित हरनारायण चंदगीराम गर्ग परिवार द्वारा आगामी 3 सितंबर से 9 सितंबर तक धर्म की नगरी खरसिया की पावन धरा में पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्धान्तर्गत श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के सदस्यों ने बताया कि 03 सितम्बर से 09 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोप. 03 बजे से सायं 07 बजे तक व्यास पीठ पर वैष्णवाचार्य परमपूज्य सद्‌गुरुदेव आचार्य श्री अखिल जी महाराज (वृन्दावन) अपनी अमृतमय वाणी से कथा का रसपान कराएंगे श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन कन्या विवाह भवन, खरसिया मैं किया गया है। जिसमें कथा के प्रारंभ अवसर पर शोभा यात्रा- गुरुवार, 03 सितम्बर 2026 सुबह 09 बजे, शिव मंदिर भगत तालाब से प्रारंभ होगी। जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचेगी

शहर के प्रतिष्ठित परिवार ने किया है कथा का आयोजन। परिवार जन जुटे हैं तैयारियो में

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन खरसिया शहर के हरनारायण चंदगीराम गर्ग परिवार (सामण पुट्ठी वाले, खरसिया) द्वारा किया गया है। तथा इस प्रतिष्ठित परिवार में रतिराम त्रिलोकचंद आर टी इंटरप्राइजेज अग्रसेन मार्ग खरसिया. द्वारिका दास हनुमान प्रसाद नटवर अग्रवाल कोल ट्रेडिंग अग्रसेन मार्ग खरसिया। श्यामलाल मनोज कुमार- पवन अग्रवाल. मनोज अग्रवाल ठाकुरदिया खरसिया। द्वारिका दास सुरेश कुमार अग्रसेन मार्ग खरसिया। द्वारिका दास जयप्रकाश जानू रोड कैरियर अग्रसेन मार्ग खरसिया. बनारसी दास कैलाश चंद्र अग्रसेन मार्ग खरसिया. आशीष ट्रेडर्स रायगढ़ रोड खरसिया। बनारसी दास विजय कुमार कामक्षी जनरल स्टोर्स रायगढ़ रोड खरसिया प्रमुख रूप से अपनी सहभागिता कर रहे हैं

दोपहर 3:00 से रात्रि 7:00 तक होगा प्रतिदिन कथा का आयोजन

3 सितंबर से प्रारंभ होने वाली पितृ मोक्षार्थ गया श्राद्ध अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के दौरान कथा समय प्रतिदिन दोपहर 3.00 से सायं 7.00 बजे तक होगा। जिसमें प्रथम दिवस 3 सितम्बर 2026, गुरुवार को प्रातः 9.30 बजे मंगल शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम प्रारंभ होगा एवं श्रीमद् भागवत महात्मय एवं गोकर्णों पाख्यान।
कपिलोपाख्यान, ध्रुव चरित्र।4 सितम्बर 2026 शुक्रवार को। प्रहलाद चरित्र नरसिंह अवतार 5 सितंबर दिन शनिवार को। गजेंद्र मोक्ष वामन अवतार श्री कृष्ण जन्मोत्सव।6 सितम्बर 2026, रविवार को। श्री कृष्णा बाल लीला 56 भोग एवं गोवर्धन लीला 7 सितंबर दिन सोमवार को। महारास।श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह 8 सितम्बर मंगलवार 2026 को। श्री सुदामा चरित्र परीक्षित मोह 9 सितंबर दिन बुधवार को।एवं हवन, पूर्णाहूति एवं गौदान l।10 सितम्बर 2026, गुरूवार को को होगा तथा पूरे परिवार जनों के द्वारा गया जी से वापस आने पर आगामी दिनांक 14 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को कन्या भवन खरसिया में दोपहर 12:00 बजे से भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया है

कथावाचक परमपूज्य सद्‌गुरुदेव आचार्य श्री अखिल जी महाराज का परिचय एक नजर में

परमपूज्य सद्गुरुदेव आचार्य श्री अखिल जी महाराज श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री रामकथा के अर्न्तराष्ट्रीय विद्वान एवं सरस भावुक वक्ता हैं। संगीत की मधुरिमा एवं तत्वचिंतन की गरिमा से युक्त श्री महाराज जी की कथा जहाँ श्रोता समूह को भाव-विभोर कर देती है, वहीं जीवन का वास्तविक समाधान भी प्रस्तुत करती है। पूज्य श्री महाराज जी श्रीमद्भागवत कथा एंव श्री राम कथा के माध्यम से भारत ही नहीं अपितु विश्व स्तर पर विद्वान एवं चिंतक कथा व्यास के रूप में प्रतिष्ठित हुए। विश्व के अनेक देशों में अपने शिष्यों के आग्रह पर श्री महाराज जी विगत 30 वर्षों से अमेरिका, कनाडा आदि देशों की यात्रा करते हुए भक्तजनों को श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीराम कथा का रसपान करा रहे हैं।

आयोजक परिवार का श्रद्धालु भक्त जनों के लिएआमंत्रण

श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के आयोजक परिवार ने सभी श्रद्धालु भक्तजनों से आग्रह करते हुए कहा है कि भाव भरयो आमंत्रण आज धन्य हम धन्य अति, यद्यपि सब विधि हीन। निज जन जानि राम हमहिं, संत समागम दीन ।।परमादरणीय स्नेही भक्त वैष्णव वृंद, परम पिता परमेश्वर एवं कुलदेवी माँ भीमेश्वरी देवी बेरीवाली माता की असीम कृपा और पूर्वजों के आशीर्वाद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है।परमपूज्य आचार्य श्री अखिल जी महाराज, वृन्दावन के श्री मुख से भागवत कथा का रसास्वादन लेने को न केवल हम अपितु सम्पूर्ण नगर लालायित है।, आप श्री सपरिवार अपने ईष्टमित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।

कथा महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने परिवार जनों को दी गई जिम्मेदारियां

3 सितंबर से प्रारंभ होने वाली श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव को लेकर आयोजक परिवार ने अपने परिवार के सदस्यों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी है। जिसमें व्यवस्था प्रमुख
मनोज अग्रवाल 9826132784,नटवर अग्रवाल -9399610581आशीष अग्रवाल 7692050000,गणेश अग्रवाल 9826138091डब्बू अग्रवाल – 8319571070,जानू अग्रवाल – 9977173767राहुल अग्रवाल- 9826556655,शानू अग्रवाल – 9893765403।अंकुश अग्रवाल 9754980213,शिवम अग्रवाल – 9644011230 आदर्श अग्रवाल 9165783458 प्रमुख है

श्रीमद् भागवत् कथा श्रवण का क्या है महत्व

श्रीमद् भागवत् पुराण हिन्दुओं के 18 पुराणों मे से 5 वॉ पुराण है, यह समस्त वेदों, शास्त्रों और उपनिषदो का सार है। श्रीमद् भागवत् जीवन को शांति एवं विनम्रता प्रदान करने वाला ग्रंथ है। इसके श्रवण मात्र से राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। कलयुग में श्रीमद् भागवत् कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य इस भवसागर से पार होकर मोक्ष को प्राप्त हो जाता है। भागवत् कथा श्रवण का फल सभी पुण्यों, तीर्थ स्थलों के दर्शन आदि से होने वाले पुण्य-लाभ से भी बढ़कर है इसलिए श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए एवं अन्य को श्रवण करने के लिए प्रेरित करना चाहिए ।

खरसिया शहर में 3 सितंबर से 9 सितंबर तक होगा पितृ मोक्षार्थ गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन. शहर के प्रतिष्ठित हरनारायण चंदगी राम गर्ग परिवार ने किया है आयोजन. वृंदावन के प्रसिद्ध आचार्य अखिल जी महाराज करवाएंगे कथा का रसपान kshititech
खरसिया शहर में 3 सितंबर से 9 सितंबर तक होगा पितृ मोक्षार्थ गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन. शहर के प्रतिष्ठित हरनारायण चंदगी राम गर्ग परिवार ने किया है आयोजन. वृंदावन के प्रसिद्ध आचार्य अखिल जी महाराज करवाएंगे कथा का रसपान kshititech
खरसिया शहर में 3 सितंबर से 9 सितंबर तक होगा पितृ मोक्षार्थ गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन. शहर के प्रतिष्ठित हरनारायण चंदगी राम गर्ग परिवार ने किया है आयोजन. वृंदावन के प्रसिद्ध आचार्य अखिल जी महाराज करवाएंगे कथा का रसपान kshititech
खरसिया शहर में 3 सितंबर से 9 सितंबर तक होगा पितृ मोक्षार्थ गया श्रद्धा अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन. शहर के प्रतिष्ठित हरनारायण चंदगी राम गर्ग परिवार ने किया है आयोजन. वृंदावन के प्रसिद्ध आचार्य अखिल जी महाराज करवाएंगे कथा का रसपान kshititech

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading