श्री राधा कृष्ण मंदिर में 22 अक्टूबर को होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम.प्रसिद्ध भजन गायक मनदीप जांगड़ा एवं विक्की सिंघल देंगे प्रस्तुति. सुबह 8:00 बजे निकलेगी निशान यात्रा. मंदिर परिसर में रात्रि समय होगा श्याम रसोई का आयोजन. श्याम परिवार एवं राधा कृष्ण मंदिर ने किया है आयोजन




श्री राधा कृष्ण मंदिर में 22 अक्टूबर को होगा श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम.प्रसिद्ध भजन गायक मनदीप जांगड़ा एवं विक्की सिंघल देंगे प्रस्तुति. सुबह 8:00 बजे निकलेगी निशान यात्रा. मंदिर परिसर में रात्रि समय होगा श्याम रसोई का आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के श्री श्याम परिवार एवं श्री राधा कृष्ण सेवा समिति ने संयुक्त रूप से आगामी 22 अक्टूबर 2026 दिन-गुरुवार को श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन का कार्यक्रम श्री राधा कृष्ण मंदिर के सभागार में आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक मनदीप जांगड़ा रायगढ़ एवं विक्की सिंघल अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर बाबा श्याम को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा तो वहीं बाबा श्याम के दरबार को भी प्राकृतिक फूलों से सुसज्जित किया जाएगा। एवं रात्रि 11:00 बजे बाबा श्याम की आरती की जाएगी
सुबह निकलेगी निशान यात्रा
22 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे श्री राम मंदिर शक्ति से बाबा श्याम की निशान यात्रा निकलेगी जो कि शहर के विभिन्न भागों का भ्रमण करते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगी जहां भक्तजन बाबा श्याम को निशाना अर्पित करेंगे
श्याम ग्यारस के मौके पर मंदिर में लगता है भंडारा प्रसाद. श्याम रसोई
22 अक्टूबर को रात्रि श्री श्याम ग्यारस संकीर्तन कार्यक्रम के दौरान श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रथम तल स्थित हाल में श्री श्याम रसोई के रूप में भंडारा प्रसाद का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें ₹50 के सेवा शुल्क के साथ कोई भी भक्तजन प्रसाद ग्रहण कर सकता है। तथा श्री श्याम परिवार द्वारा प्रारंभ की गई इस श्याम रसोई की जहां लोग प्रशंसा करते हैं। तो वहीं प्रत्येक भक्तजन इस श्याम रसोई में प्रसाद भी ग्रहण करता है।






