शक्ति की प्रतिभा अब दिखेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर-पुडुचेरी में राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विज्ञान परिषद के आयोजन में अपने विज्ञान मॉडल का जौहर दिखाएंगे शक्ति के लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी. राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया विद्यालय के बच्चों ने




पुडुचेरी में राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विज्ञान परिषद के आयोजन में अपने विज्ञान मॉडल का जौहर दिखाएंगे शक्ति के लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थी. राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया विद्यालय के बच्चों ने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -लिटिल फ्लावर इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, शक्ति के छात्र शोएब अली ने बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में अपने उत्कृष्ट वैज्ञानिक मॉडल के माध्यम से राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी प्रतिभा और नवाचार को देखते हुए उनके मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर की बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए किया गया है। राष्ट्रीय अनुसंधान और विज्ञान परिषद द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण भी मिला है।लिटिल फ्लावर स्कूल का यह मॉडल सतत कृषि पर आधारित है। इस मॉडल में मिट्टी के सूखने पर स्वचालित रूप से पानी चालू हो जाता है और मिट्टी में आवश्यक नमी होने पर पानी बंद हो जाता है। इस प्रकार पौधों को आवश्यकता के अनुसार ही पानी मिलता है, जिससे जल की बचत होती है और सिंचाई व्यवस्था अधिक प्रभावी बनती है।राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित बाल वैज्ञानिक कार्यक्रम में शोएब अली पुडुचेरी में अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा एवं मॉडल का प्रदर्शन करेंगे। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थी के लिए बल्कि पूरे विद्यालय और शक्ति क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।विद्यालय के संचालक टी.पी. उपाध्याय एवं मोहम्मद अनीस, प्राचार्य संध्या सोनी तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शोएब को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं.





