बाल विज्ञान 2026 में गुंजन एजुकेशन सेंटर का शानदार प्रदर्शन, दो विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन. विद्यालय के डायरेक्टर नितिन सोनी ने दी सभी बच्चों को बधाई

बाल विज्ञान 2026 में गुंजन एजुकेशन सेंटर का शानदार प्रदर्शन, दो विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- बाल विज्ञान 2026 की जोन स्तरीय प्रतियोगिता में गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों ने विज्ञान, गणित, पर्यावरण संरक्षण एवं आधुनिक तकनीक पर आधारित अपने नवाचारपूर्ण मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया।इस प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के विनय पटेल ने Science and Rural Transformation विषय पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया तथा जोन स्तर पर तृतीय स्थान (Third Rank) प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।वहीं कक्षा 10वीं की प्रीति पटेल ने Mathematical Modeling and Computational Thinking विषय पर अपने मॉडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जोन स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।
इसके साथ ही कक्षा 11वीं के मोहित अग्रवाल ने Green Energy and Environmental Conservation विषय पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। कक्षा 11वीं की खुशबू सुमन ने Artificial Intelligence (AI) पर आधारित अपने मॉडल के माध्यम से आधुनिक तकनीक की उपयोगिता को प्रदर्शित किया। दोनों विद्यार्थियों ने जोन स्तरीय प्रतियोगिता में अपने मॉडलों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक श्री नितिन सोनी एवं श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, तार्किक चिंतन एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत एवं उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विनय पटेल एवं प्रीति पटेल को शुभकामनाएँ दीं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading