कल 15 नवंबर से शक्ति जिले में शुरू हो जाएगा धान खरीदी का महा अभियान-सरकार के निर्देश पर शक्ति जिले में कलेक्टर जय श्री जैन खरीदी की सुचारु व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय.नोडल अधिकारियों का हुआ अंतिम प्रशिक्षण. कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया मैडम ने. धान खरीदी मे लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर होगी सख्ती से कारवाई

धान खरीदी को लेकर शक्ति जिले का अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम

कल 15 नवंबर से शक्ति जिले में शुरू हो जाएगा धान खरीदी का महा अभियान-सरकार के निर्देश पर शक्ति जिले में कलेक्टर जय श्री जैन खरीदी की सुचारु व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय.नोडल अधिकारियों का हुआ अंतिम प्रशिक्षण. कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया मैडम ने. धान खरीदी मे लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर होगी सख्ती से करवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की अध्यक्षता में जिले के सभी धान खरीदी उपार्जन केंद्रो के लिए नियुक्त उपार्जन केंद्र स्तरीय नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस दौरान धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए उपार्जन केंद्र नोडल अधिकारियों की भूमिका, जिम्मेदारियों तथा आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को धान की स्टैकिंग, बोरों की काउंटिंग, धान उपार्जन की प्रक्रिया, बारदाना व्यवस्था एवं भौतिक सत्यापन सहित खरीदी से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित उपार्जन केंद्र स्तरीय नोडल अधिकारी निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार अपने-अपने केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें तथा खरीदी कार्य की नियमित निगरानी करें। किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए गए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री नवीन भगत, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, जिला खाद्य अधिकारी, जिला मार्कफेड अधिकारी, जिला सहकारिता अधिकारी सहित सभी संबंधित उपार्जन केंद्र स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्णय अनुसार अब उन किसानों को भी कृषक उन्नति योजना का पूरा लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल से कम धान का विक्रय करते हैं। योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की पूरी आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी। प्रशिक्षण में कलेक्टर ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के धान खरीदी केंद्रों में चेकलिस्ट के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, ताकि धान खरीदी का कार्य सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने स्टैकिंग कार्य, धान की बोरियों की गिनती एवं भौतिक सत्यापन सही तरीके से कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत व्यवस्था, पर्याप्त बारदाना, कर्मचारियों एवं हमालों आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित जिला अधिकारियों, नोडल अधिकारियों एवं तहसीलदारों से समन्वय कर उसका समय पर निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने गांव-गांव में जमीनी स्तर पर मुनादी कराने तथा पोस्टर-बैनर के माध्यम से किसानों को टोकन प्रक्रिया, आदान सहायता राशि एवं धान खरीदी से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारियों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पेयजल, छाया सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा धान की तौल एवं गुणवत्ता परीक्षण में पारदर्शिता बनाए रखने को भी कहा।उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक निर्धारित की गई है। धान खरीदी के लिए जिले की 96 सहकारी समितियों के अंतर्गत कुल 129 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 03 नवीन धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। किसान समिति में टोकन प्राप्त करने के साथ ही शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए तुंहर टोकन मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकृत किसान 24×7 घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इस वर्ष धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2441 रुपए प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 2461 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। प्रति एकड़ धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। साथ ही धान की खरीदी बायोमेट्रिक आधारित प्रणाली से की जाएगी। जिससे प्रत्येक पात्र किसानों को उनके उपज का पूरा लाभ दिलाया जा सके

सांसद, कलेक्टर की उपस्थिति मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका सम्मान दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

शक्ति-महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका सम्मान दिवस का आयोजन गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री आयुष शर्मा, श्रीमती जानकी चन्द्रा एवं सुश्री सुशीला सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों व आमजन की भी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने अपने उद्बोधन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भूमिका को समाज के विकास मे महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभवों, चुनौतियों एवं विचारों को साझा किया। उन्होंने जमीनी स्तर पर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों के अनुभव प्रस्तुत किए। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आकर्षक समूह सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुधाकर बोदले द्वारा आभार प्रदर्शन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

कलेक्टर ने डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का किया औचक निरीक्षण।खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के सुचारू संचालन एवं सतत निगरानी के लिए बनाया गया है कंट्रोल सेंटर।जिले में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का संपर्क नंबर 07757-233162 जारी, किसान कर सकते हैं संपर्क

शक्ति -कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन एवं सतत निगरानी के लिए जिला विपणन कार्यालय में बनाए गए डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल सेंटर के माध्यम से धान खरीदी केंद्रों की गतिविधियों, खरीदी व्यवस्था एवं संबंधित कार्यों की निगरानी के संबंध में जानकारी ली। डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के संपर्क नंबर 07757-233162 पर जिले के किसान धान खरीदी से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए उक्त दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।कलेक्टर ने धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कंट्रोल सेंटर की भूमिका के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने कंट्रोल सेंटर के सुचारू संचालन एवं धान खरीदी व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि 24 घंटे सतत निगरानी रखी जा सके और धान खरीदी के दौरान सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी खरीदी केंद्रों में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री के एस पैंकरा, नव पदस्थ डी एम ओ श्री रमेश लहरे सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (DCCC) का उद्देश्य जिले में धान खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी करते हुए अवैध धान परिवहन एवं धान की रिसाइक्लिंग पर रोकथाम, चेक पोस्ट की मॉनिटरिंग तथा किसानों की समस्याओं की निगरानी एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है, ताकि किसानों से सुगमता एवं व्यवस्थित तरीके से धान खरीदी की जा सके।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading