शक्ति जिले में कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया जन चौपाल एवं जनसंवाद का कार्यक्रम-कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल के नेतृत्व में जिले में चल रहा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान. प्रत्येक सभाओ में उमड़ रही है लोगों की भीड़






शक्ति जिले में कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया जन चौपाल एवं जनसंवाद का कार्यक्रम-कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल के नेतृत्व में जिले में चल रहा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शक्ति जिले में कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत जनचौपाल-एवं जनसंवाद कार्यक्रम ब्लाक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा के मंडल सिंघरा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल, मंडल अध्यक्ष लच्छीराम यादव, मंडल प्रभारी कूसुमलता अजगल्ले, जिला कांग्रेस पदाधिकारी कुसुम यादव, धनीराम सोनवानी, पूर्णिमा खूंटे, लंकेश्वरी लहरें, सहित मंडल अध्यक्ष गण,बूथ अध्यक्ष गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कांग्रेस जन उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान जहां उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी इस अभियान के विस्तार पूर्वक जानकारी दी तो वही अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह देखा गया
जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में भी हुआ कांग्रेस का अभियान
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के तत्वावधान में जैजैपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मंडल ठठारी में जनचौपाल एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर ” वोट बचाओ देश बचाओ ” अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई एवं लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा हेतु सभी को संकल्पित किया गया। इस अवसर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल, जैजैपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल भारद्वाज, मंडल अध्यक्शांति भूषण बनाफर, मंडल प्रभारी जीवन साहू,जिला उपाध्यक्ष अमरसिंह बनाफर, भुनेश्वर चंद्रा, सचिव सन्नी यादव, उमाशंकर चंद्रा,नीलम चंद्रा ,नंदा नायक , सेक्टर अध्यक्ष नंदलाल सिदार ,छतराम साहू ,मेला चंद्रा , पुष्पा चंद्रा ,गौरी बाई रोहिदास एवं बूथ अध्यक्षगण, ग्रामीण जन कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।







