भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शक्ति जिले की जिला परिषद की बैठक 15 नवंबर को. कॉमरेड अनिल शर्मा ने दी जानकारी. केंद्र एवं राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर आंदोलन की बनेगी बड़ी योजना

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शक्ति जिले की जिला परिषद की बैठक 15 नवंबर को. कॉमरेड अनिल शर्मा ने दी जानकारी. केंद्र एवं राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर आंदोलन की बनेगी बड़ी योजना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद सक्ती की बैठक 15 नवंबर दिन रविवार को सक्ती नगर के झूलकदम पारा में पुराने चीर घर के पास अंगूरी किशन भवन में होगी। बैठक में केन्द्र और राज्य सरकारों की जन विरोधी नीतियों, देश के अनेक । संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों जैसे मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा गरिमा के विपरीत किए जा रहे कार्यों से जनता में हो रह दुष्प्रभाव की निंदा करते हुए उनके खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भाग लेने , कृषि व श्रम कानूनों में बदलाव का विरोध , बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी सहित सक्ती जिले में जंगल जमीन का पट्टा, भूमि अधिग्रहण कानून के तहत किसानों के कृषि भूमि वापसी सहित अनेक जनसमस्याओं पर और कम्युनिस्ट पार्टी संगठन में सदस्यों की सक्रियता बढ़ाने ; विस्तार करने भी विचार विमर्श किया जाएगा यह जानकारी पार्टी के जिला सचिव कामरेड अनिल शर्मा ने दी है ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading