जिला मुख्यालय शक्ति में भाजपा ने दिखाई ताकत-विपक्षी राजनैतिक दलों के खिलाफ भाजपा ने किया लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ जनसभा का आयोजन. हजारों लोगों की उपस्थिति में हुआ मुख्यालय का कार्यक्रम. जिले के प्रभारी मंत्री. सांसद सहित बेलतरा विधायक भी रहे मौजूद

13 नवंबर को जिला मुख्यालय शक्ति में भाजपा का आयोजित लोकतंत्र बचाओ राजकता हटाओ कार्यक्रम
13 नवंबर को जिला मुख्यालय शक्ति में भाजपा का आयोजित लोकतंत्र बचाओ राजकता हटाओ कार्यक्रम
13 नवंबर को जिला मुख्यालय शक्ति में भाजपा का आयोजित लोकतंत्र बचाओ राजकता हटाओ कार्यक्रम

जिला मुख्यालय शक्ति में भाजपा ने दिखाई ताकत-विपक्षी राजनैतिक दलों के खिलाफ भाजपा ने किया लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ जनसभा का आयोजन. हजारों लोगों की उपस्थिति में हुआ मुख्यालय का कार्यक्रम. जिले के प्रभारी मंत्री. सांसद सहित बेलतरा विधायक भी रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा आज शुक्रवार को शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ को लेकर रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया जहा भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक हजारो की संख्या में आम सभा एवं रैली में शामिल हुए रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रसेन चौक पहुची सभा स्थल पहुचकर रैली समापन की घोषणा की गई।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं सक्ती जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,सांसद कमलेश जांगड़े, संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, विधायक सुशांत शुक्ला पूर्व विधायक निर्मल सिंहा,पूर्व सांसद गुहाराम अजगले,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा कोरबा जिला प्रभारी कृष्णकांत चंद्रा, प्रीतम सिंह गबेल मंचस्थ रहे।कार्यक्रम में लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ का संकल्प लिया गया।मुख्य वक्ता प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने, गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा राष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और जनता का जनमत सर्वोच्च होता है। किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसकी नीतियों, विचारों और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता में निहित होती है। जनता के विश्वास और जनभागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। हमें राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मर्यादाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए। सांसद कमलेश जांगडे ने बताया कि कैसे कांग्रेस के शासनकाल में लोकतंत्र को कमजोर करने का काम हुआ,एवम कहा कि भाजपा लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि मतदाता सूची की घर-घर जाकर जांच करने की भारत निर्वाचन आयोग की संवैधानिक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य मृत मतदाता, स्थायी रूप से पलायन कर चुके, डुप्लीकेट और अवैध घुसपैठिए मतदाताओं के नाम हटाना है।बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा जब भी कांग्रेस चुनाव हारती है, तो वह दोष देने के लिए किसी न किसी संस्था या चुनावी प्रक्रिया को निशाना बनाती है। सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने से लेकर EVM और SIR पर संदेह तक, कांग्रेस लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है।कांग्रेस को बांग्लादेश के घुसपैठियो के वोटर लिस्ट से नाम कटने से तकलीफ हो रही है

जनसभा में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया.इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी नेतराम चंद्रा अन्नपूर्णा राठौर,दीपक अग्रवाल, प्रमोद गबेल,अरुण शर्मा,धनेश्वरी साहू,मोहन कुमारी साहू,कमल पटेल,गगन जयपुरिया,राजा धर्मेन्द्र सिंह,उमा राठौर ,कीर्तन चंद्रा,आशा साव, आयुष शर्मा केशव चंद्रा, मनहरण राठौर, भारत यादव युवा मोर्चा अध्यक्षआलोक पटेल,लोकेश साहू, गेंद राम मनहर ,पहलवान दास, अभिषेक शर्मा,दिनेश बरेठ, घनश्याम,जगदीश चन्द्रा ,जिवेंद्र गबेल,सहित जिले भर सभी जिला मोर्चा ,मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading