बाबा भोलेनाथ का करेंगे दीदार-24 अगस्त को शिव भक्त कावड़ियों का रवाना होगा दल- सकरेली कला से तुरी धाम की करेंगे विशाल कावड़ यात्रा. ग्राम वासियों में कावड़ यात्रा को लेकर भारी उत्साह. डीजे गाड़ी के साथ निकलेगी कावड़ यात्रा. महिला पुरुष बच्चे सभी जाएंगे यात्रा में

सकरेली कला से विगत वर्ष निकली कांवड़ यात्रा एक नजर में
सकरेली कला से विगत वर्ष निकली कांवड़ यात्रा एक नजर में

24 अगस्त को शिव भक्त कावड़ियों का रवाना होगा दल- सकरेली कला से तुरी धाम की करेंगे विशाल कावड़ यात्रा. ग्राम वासियों में कावड़ यात्रा को लेकर भारी उत्साह

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को समीपस्थ ग्राम सकरेली कलां से शिव भक्तों का विशाल जत्था तुर्री धाम को रवाना होगी. सावन का महीना शिव भक्तों के लिए काफी फलदाई व पावन होता है, दूर दूर से शिव भक्त पैदल चलकर भोले भंडारी का दर्शन कर जलाभिषेक करते हैं.विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी से सकरेली कलां के स्कूल चौक से शिव भक्तों का विशाल जत्था पैदल तुर्री धाम को प्रस्थान करेगी, शिव भक्त शिव की विशाल प्रतिमा के साथ बम बम भोले के नारो की गूंज के साथ समूह में रवाना होगी. डीजे की धुन पर थिरकते हुए शिव भक्त पैदल चलकर बाबा के दरबार में पहुंचेंगे. महिला पुरुष, बच्चे बूढ़े सभी समूह का हिस्सा होंगे, गांव के विभिन्न चौक चौराहों पर खीर पुड़ी एंव जलपान की व्यवस्था की गई है.रात्रि में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है, भोर में 4 बजे सभी शिव भक्त कांवड़िया एक साथ का तुर्री धाम के लिए प्रस्थान करेंगे. ग्रामवासियों के द्वारा अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

सकरेली कला से विगत वर्ष निकली कांवड़ यात्रा एक नजर में
सकरेली कला से विगत वर्ष निकली कांवड़ यात्रा एक नजर में
24 अगस्त को कांवड़ यात्रा का आमंत्रण आप सभी शिव भक्तों के लिए

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading