शक्ति पुलिस उतरी सड़कों पर-तीन सवारी वाहन चलाने वाले एवं नशे में वाहन चलाने वालों पर करी चालानी कार्रवाई, एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में शक्ति थाना टीआई बृजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस सजग, टी तिवारी ने कहा- पुलिस की जन जागरूकता संबंधी कार्रवाई सतत रहेगी जारी

शक्ति पुलिस उतरी सड़कों पर-तीन सवारी वाहन चलाने वाले एवं नशे में वाहन चलाने वालों पर करी चालानी कार्रवाई, एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में शक्ति थाना टीआई बृजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस सजग, टी तिवारी ने कहा- पुलिस की जन जागरूकता संबंधी कार्रवाई सतत रहेगी जारी kshititech
13 मार्च की देर शाम सक्ती के अग्रसेन चौक में छोटे बड़े वाहनो को ट्रैफिक नियमों के अंतर्गत रोककर कार्रवाई करते शक्ति टीआई एवं टीम
शक्ति पुलिस उतरी सड़कों पर-तीन सवारी वाहन चलाने वाले एवं नशे में वाहन चलाने वालों पर करी चालानी कार्रवाई, एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में शक्ति थाना टीआई बृजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस सजग, टी तिवारी ने कहा- पुलिस की जन जागरूकता संबंधी कार्रवाई सतत रहेगी जारी kshititech
शक्ति पुलिस ने होली पर्व को लेकर करी है जन जागरूकता की अपील

शक्ति पुलिस उतरी सड़कों पर-तीन सवारी वाहन चलाने वाले एवं नशे में वाहन चलाने वालों पर करी चालानी कार्रवाई, एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में शक्ति थाना टीआई बृजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस सजग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-शक्ति जिला पुलिस ने होली पर्व को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठकों में तीन सवारी दो पहिया वाहन न चलाने तथा नशे में वाहन न चलाने सहित अनेको हिदायते दी थी, किंतु इसके बावजूद 13 मार्च की रात शाम होलिका दहन दिवस शक्ति के अग्रसेन चौक में ऐसे तीन सवारी वाहन चलाते पाए जाने पर शक्ति पुलिस TI बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने सख्ती के साथ कार्रवाई की तथा इस दौरान शक्ति पुलिस ने ऐसे तीन सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों को रोक कर इनका चालान काटा तो वहीं उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की भी हिदायत दी

साथ ही इस दौरान नशे में वाहन ना चलाने की भी हिदायत दी गई साथ ही ट्रैफिक नियमों के अंतर्गत अपने वाहनों का चालन करने का भी आग्रह किया गया, होलिका दहन दिवस देर शम शक्ति शहर के अग्रसेन चौक में भारी भीड़भाड़ थी तथा पुलिस प्रशासन को भी छोटे-बड़े वाहनों को नियंत्रित करने काफी मेहनत मशक्कत करनी पड़ी वहीं शक्ति पुलिस भी पूरे शहर में होली पर्व को लेकर तैनात थी, तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्ति मनीष कंवर के मार्गदर्शन में शक्ति थाना टीआई बृजेश कुमार तिवारी ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो तथा शक्ति शहर के प्रवेश मार्गों पर भी पेट्रोलिंग की एवं सार्वजनिक भीड़भाड़ वाले स्थान में आवागमन को बाधित न करने व्यापारियों को भी निर्देश दिए गए साथ ही होली पर्व को लेकर होली के सामानों की दुकानों के सामने भी दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वे छोटे-बड़े वाहनों को सड़क पर खड़ा ना करवाये एवं उन्हें एक किनारे में खड़ा करवाये, इसके अलावा शक्ति पुलिस ने 14 मार्च को रंगो के पर्व होली को लेकर भी जन जागरूकता अभियान चलाया है तथा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी आम जनता को होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading