सकती पुलिस का अलर्ट- शक्ति और जांजगीर,चम्पा जिले में बाहरी चोर गिरोह सक्रिय,बंद मकानों की कर रहा है रैकी, पुलिस ने कहा- रहे सावधान, आपकी लापरवाही दे सकती है बड़ी चोरी को न्योता

सकती पुलिस का अलर्ट- शक्ति और जांजगीर,चम्पा जिले में बाहरी चोर गिरोह सक्रिय,बंद मकानों की कर रहा है रैकी, पुलिस ने कहा- रहे सावधान, आपकी लापरवाही दे सकती है बड़ी चोरी को न्योता kshititech

सकती पुलिस का अलर्ट- शक्ति और जांजगीर जिले में बाहरी चोर गिरोह सक्रिय,बंद मकानों की कर रहा है रैकी, पुलिस ने कहा- रहे सावधान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती- शक्ति जिला एवं जांजगीर चांपा जिले में वर्तमान में एक बाहरी चोर गिरोह सक्रिय रूप से पूरे क्षेत्र में देखा जा रहा है, तथा शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा ने जनहित में आम जनता को जानकारी देते हुए बताया है कि शक्ति एवं जांजगीर चांपा जिले में बाहरी चोर गिरोह सक्रिय है तथा यह चोर गिरोह दिन में घरों की रेकी कर रहा है एवं जिन घरों के बाहर से ताला लगा हुआ मिलता है वहां लोहे की रॉड एवं अन्य साधनों से ताला तोड़कर यह चोरी कर रहा है,एवम दिन में ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं,तथा जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आम जनता से अपील की है कि अपने-अपने पुलिस थाना क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं कोटवारों को ऐसी किसी भी घटना की तत्काल सूचना दें एवं दोपहर के समय कोई भी मोटरसाइकिल से या की अन्य साधनों से बाहर के व्यक्ति आपके गांव में आते है,एवम आपको संदिग्ध दिखे तो उसकी भी सूचना दें, ताकि ऐसी किसी भी चोरी जैसी अप्रिय घटनाओं से समय पूर्व सावधान एवम सतर्क हो सके तथा शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा का कहना है कि इस बाहरी चोर गिरोद द्वारा चोरियों को अंजाम देने का प्रयास किया जा रहा है, किंतु अभी तक ये सफल नहीं हुए हैं एवं आप हम सभी की सतर्कता से एवं सावधानी से ऐसे चोर गिरोह से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading