शक्ति जिले के पूर्व मंत्री को फोन पर धमकी– पैसे दो, वरना जान से मार देंगे, जनता के हित के लिए संघर्ष करने वाले मंत्री एवं उनकी पुत्री नताशा को भी मिली फोन पर जान से मारने की कड़ी धमकी, मामला पहुंचा पुलिस थाने तक, जिले की जनता ने कहा–हम आपके साथ-आप संघर्ष करो

शक्ति जिले के पूर्व मंत्री को फोन पर धमकी-- पैसे दो, वरना जान से मार देंगे, जनता के हित के लिए संघर्ष करने वाले मंत्री एवं उनकी पुत्री नताशा को भी मिली फोन पर जान से मारने की कड़ी धमकी, मामला पहुंचा पुलिस थाने तक, जिले की जनता ने कहा--हम आपके साथ-आप संघर्ष करो kshititech
देश- दुनिया में सर्वाधिक देखी जाने वाली जी एल न्यूज़ वेबसाइट

पूर्व मंत्री को फोन पर धमकी– पैसे दो, वरना जान से मार देंगे, जनता के हित के लिए संघर्ष करने वाले मंत्री एवं उनकी पुत्री नताशा को भी मिली फोन पर जान से मारने की कड़ी धमकी, मामला पहुंचा पुलिस थाने तक

सक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रूप से काम करने वाले पूर्व सांसद स्वर्गीय भवानीलाल वर्मा के सुपुत्र एवं अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष नोबेल वर्मा को इन दिनों फोन पर जान से मारने की धमकी एवं पैसे देने की मांग करी जा रही है, तथा मामला सिर्फ पूर्व मंत्री जी तक सीमित नहीं है उनकी पुत्री नताशा वर्मा को भी लगातार फोन के माध्यम से पैसे की मांग करते हुए धमकी दी जा रही है, तथा इन धमकियों से परेशान पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा के पीएसओ सुरक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने पूरे मामले की सूचना थाना प्रभारी पुलिस थाना शक्ति को दी है

सुरक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने शक्ति थाने में 17 मई 2023 को लिखित में शिकायत करते हुए बताया है कि वह पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा के सुरक्षा अधिकारी के रूप में मैं कार्य करता हूँ, तथा मुझे पूर्व मंत्री जी द्वारा बताया गया कि उनके मोबाइल नंबर- 9009111222 पर बीती रात्रि करीब 8:45 पर एक फ़ोन आया तथा फोन को पूर्व मंत्री जी ने क्षेत्र के किसी जरूरतमंद व्यक्ति का कॉल होंगा सोचकर उठाया किंतु फोन उठाते ही नोबेल कुमार वर्मा को अश्लील गाली गलौज करते हुए उनसे पैसे की मांग की जाने लगी तथा जान से मारने की धमकी दी जाने लगी तथा इसके साथ ही उनकी सुपुत्री नताशा वर्मा के मोबाइल नंबर-917919 6878 एवं 8770311966 पर भी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गाली-गलौज की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई है, पूर्व मंत्री के पीएसओ दिलीप कुमार ने उपरोक्त मामले को लेकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है

वहीं पूरे मामले को लेकर पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा का परिवार भी दहशत में है तथा नोबेल कुमार वर्मा ने कुछ दिनों पहले ही शक्ति जिले में चिटफंड मामले में लोगों की डूबी हुई करोड़ों रुपए की रकम को वापस दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया था तथा श्री वर्मा ने उपरोक्त मामले को राष्ट्रीय स्तर तक भी ले जाने की बात कही थी एवं राजनीतिक जानकारों का कहना है कि हो सकता है कि नोबेल कुमार वर्मा के इस अभियान को लेकर असामाजिक तत्व या की चिटफंड कंपनियों के सरगना इस पूरे मामले को दबाने या कि इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को कुचलने की मंशा से ऐसी धमकियां दे रहे हैं, किंतु अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा सदैव जनता के हित के लिए संघर्ष करते आए हैं एवं पूरे जिले की जनता उनके साथ चिटफंड मामलों में खुलकर सामने आ चुकी है तथा आने वाले समय में चिटफंड कंपनियों की बहुत ही दुर्गति होने वाली है एवं चिटफंड कंपनियों ने जिस तरह से क्षेत्र के जरूरतमंद ऐसे लोग जो अपने खून पसीने का एक-एक पैसा जमा किए हुए हैं उसके लिए लड़ाई लड़ेगी तथा पूर्व मंत्री नोबेल कुमार वर्मा छत्तीसगढ़ प्रदेश के दिग्गज नेता के रूप में जाने जाते हैं एवं उनका पूरा परिवार समर्पित भावना से राजनीति के क्षेत्र में कार्य करता है

प्रातिक्रिया दे