शक्ति जिले को गौरवन्नित किया अनुनय कान्वेंट स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने, राज्य स्तरीय मेले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर किया सम्मान कार्यक्रम,जशपुर शहर में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित था स्टेट लेवल का कार्यक्रम

शक्ति जिले को गौरवन्नित किया अनुनय कान्वेंट स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने, राज्य स्तरीय मेले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर किया सम्मान कार्यक्रम,जशपुर शहर में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित था स्टेट लेवल का कार्यक्रम kshititech
अनुनय कॉन्वेंट स्कूल शक्ति के विद्यार्थी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेले में
शक्ति जिले को गौरवन्नित किया अनुनय कान्वेंट स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने, राज्य स्तरीय मेले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर किया सम्मान कार्यक्रम,जशपुर शहर में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित था स्टेट लेवल का कार्यक्रम kshititech
अनुनय कॉन्वेंट स्कूल शक्ति के विद्यार्थी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेले में
शक्ति जिले को गौरवन्नित किया अनुनय कान्वेंट स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने, राज्य स्तरीय मेले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर किया सम्मान कार्यक्रम,जशपुर शहर में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित था स्टेट लेवल का कार्यक्रम kshititech
अनुनय कॉन्वेंट स्कूल शक्ति के विद्यार्थी राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेले में

शक्ति जिले को गौरवन्नित किया अनुनय कान्वेंट स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने, राज्य स्तरीय मेले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर किया सम्मान हासिल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति-छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् रायपुर के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (पश्चिम भारत विज्ञान मेला) तथा विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन 12 से 15 नवंबर 2025 तक जशपुरनगर में सफलता पूर्वक किया गया। राज्य भर से आए अनेक बाल वैज्ञानिकों ने इसमें हिस्सा लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जोन की तरफ से उन्होंने कान्वेंट स्कूल के 10 विद्यार्थियों की टीम ने अलग-अलग विधाओं में भाग लिया. राज्य स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की यामिनी गबेल ने अपनी टीम पार्टनर गीतांजलि कुर्रे (शा. साहेब कबीर कन्या उच्च. मा. विद्यालय, पोता) के साथ मिलकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह क्विज लगभग 5 घंटे तक चला, जिसमें 8 जोन से आए श्रेष्ठ टीमों ने भाग लिया। भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान जैसे विषयों से पूछे गए सवालों के बेहतरीन उत्तर देकर दोनों छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक समझ और ज्ञान का प्रमाण दिया।सक्ति से पहली बार विज्ञान नाटिका का प्रदर्शन राज्य स्तर पर करने का गौरव अनुनय कॉन्वेंट स्कूल को मिला। विद्यार्थियों—खुशी निर्मलकर, लक्षिता यादव, मिनी देवांगन, अब्दुल वाजिद, संदीप भारद्वाज, योगेश देवांगन, आलिया अंजुम और प्रियदर्शी पैकरा—ने मार्गदर्शक शिक्षिका अपर्णा बोस के निर्देशन में “प्लास्टिक से इश्क मत लो रिस्क” शीर्षक से एक अत्यंत प्रभावशाली एवं ज्ञानवर्धक नाटिका प्रस्तुत की। इस नाटिका ने दर्शकों को प्लास्टिक उपयोग के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराया और उसके विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रस्तुति को निर्णायकों, शिक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा। मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं के हर्षवर्धन सिंह जगत ने “अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक के विकल्प” विषय पर अपना मॉडल ‘वेस्ट टू वेल्थ’ प्रस्तुत किया। उनके मॉडल ने पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उनकी रचनात्मक सोच को उजागर किया।पिछले वर्ष 2024-25 के राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेला में भी विद्यालय की कक्षा 11वीं( इस वर्ष 12वीं में) से छात्रा देवांशी यादव ने “संसाधन प्रबंधन” विषय पर मॉडल प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।
विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों—निखिल साहू, सीमा पटेल, मयंक साहू, अविनाश देवांगन, अजय कुमार, उमा पटेल और कुमकुम सोनी—के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने गंभीर अध्ययन, मेहनत और टीमवर्क के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विद्यालय के निदेशक योगेश कुमार साहू ने कहा कि विद्यार्थियों की लगातार मिल रही सफलताएँ यह साबित करती हैं कि विद्यालय में दी जा रही शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रयोगात्मक अधिगम, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को भी आगे बढ़ाती है। उन्होंने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “हमारे विद्यार्थी विज्ञान के कई क्षेत्रों में अपनी दक्षता दिखा रहे हैं। यह उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है, जो उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है।” जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी, राकेश अग्रवाल, जिला विज्ञान समन्वयक छबिलाल राठौर, तथा जिले के प्रतिष्ठित व्याख्याता—रेवती रमन साहू, कमलादपि गवेल, सुरेश जयसवाल और शैल पांडे—साथ ही अनुनय कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्य किरण श्रीवास और समस्त विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई दी। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्षों में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले और विद्यालय का नाम और अधिक ऊँचा करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading