शक्ति शहर वासी अपने करों का भुगतान अब कर सकेंगे डिजिटल माध्यम से, नगर पालिका कार्यालय शक्ति में प्रारंभ हुई डिजिटल पेमेंट की सुविधा

शक्ति शहर वासी अपने करों का भुगतान अब कर सकेंगे डिजिटल माध्यम से, नगर पालिका कार्यालय शक्ति में प्रारंभ हुई डिजिटल पेमेंट की सुविधा kshititech
फाइल फोटो एक नजर में

शक्ति शहर वासी अपने करों का भुगतान अब कर सकेंगे डिजिटल माध्यम से, नगर पालिका कार्यालय शक्ति में प्रारंभ हुई डिजिटल पेमेंट की सुविधा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- वर्तमान समय में पूरे देश में जहां डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है, तो वहीं नगरीय निकायो में आम जनता को अपने संपत्ति कर, समेकित कर,जलकर एवं अन्य सभी करों का भुगतान डिजिटल माध्यम से घर बैठे ही किया जा सके, इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है,इसी श्रृंखला में छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा विगत वर्षों जहां प्रत्येक निकायों को इस डिजिटल पेमेंट प्रणाली से जोड़ दिया गया है तो वहीं नगर पालिका परिषद शक्ति के कार्यालय में भी अब शक्ति शहर वासी अपने सभी प्रकार के करो का भुगतान डिजिटल माध्यम से कर सकेंगे एवं नगर पालिका कार्यालय शक्ति में बैंक से QR कोड लगाया गया है,एवम इस कोड से वे तत्काल अपने मोबाइल सिस्टम या की अन्य माध्यमों से कर जमा कर सकेंगे, उन्हें नगद जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी, नगर पालिका परिषद शक्ति द्वारा प्रारंभ की गई इस डिजिटल पेमेंट की सुविधा से जहां शहर वासियों में हर्ष व्यापत है तो वहीं लोगों का कहना है कि वर्तमान समय में आज नगद रकम कोई रखता नहीं तथा इस दिशा में नगर पालिका का यह कार्य सराहनीय है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading