सभी आंगनबाड़ी केदो में होंगे सेवा संकल्प के कार्यक्रम- महिला बाल विकास विभाग ने शक्ति जिले में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का किया है आयोजन. शक्ति विकासखंड में भी सेवा संकल्प कार्यक्रमों को मिलेगी गति. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं आशा दीदीयों के सम्मान के साथ ही पोषण पर भी होगी चर्चा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक जहां पूरे देश भर में केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा समस्त सरकारी विभागों के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ किया गया है। तो वहीं शक्ति जिले में भी जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन के निर्देशन में जिला नोडल अधिकारी बासु जैन के मार्गदर्शन में इन समस्त कार्यक्रमों को गति दी जा रही है। इसी श्रृंखला में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शक्ति जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रो में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। तथा इन कार्यक्रमों को लेकर जहां विभाग द्वारा जोर शोर से तैयारी की जा रही है।तो वहीं महिला बाल विकास विभाग परियोजना शक्ति के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में इन कार्यक्रमों को गति प्रदान की जाएगी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान एवं होगा संवाद का कार्यक्रम
25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित इस सेवा संकल्प कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों में जहां शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा दीदीयों का सम्मान किया जाएगा तो वही महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केदो में संचालित बच्चों के हित की योजनाओं एवं पोषण पर भी संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है