मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफें की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम. अभिजीत ने कहा- इस्तीफा नहीं हुआ तो सड़कों पर होगा विरोध प्रदर्शन




मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफें की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम. अभिजीत ने कहा- इस्तीफा नहीं हुआ तो सड़कों पर होगा विरोध प्रदर्शन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिल्ली की सड़कों पर जल्द ही एग्जाम लीक प्रोटेस्ट की तरह मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ अभिजीत दिपके इस विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व करते नजर आ सकते हैं। जैसे एग्जाम लीक के मसले पर तब के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा गया था, ठीक उसी तर्ज पर चुनाव आयोग के खिलाफ होने वाले प्रोटेस्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के रिजाइन की मांग की जाएगी।सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर ज्ञानेश कुमार ने 48 घंटे के अंदर इस्तीफा नहीं दिया तो कॉकरोज जनता पार्टी अपना प्रदर्शन शुरू कर देगी और ये प्रदर्शन तब तक खत्म नहीं होगा, जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देंगे।ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देना होगा। उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की जाए। जवाब देना होगा कि उन्हें वोट चोरी करने का आदेश किसने दिया।आने वाले सभी चुनावों को रोक दिया जाए। SIR पर तुरंत रोक लगाई जाए। वोटर लिस्ट को जनवरी 2025 की स्थिति पर वापस लाया जाए। SIR से जुड़ी सभी कार्रवाइयों की जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच आयोग बने, जिस पर जनता को भरोसा हो। सुप्रीम कोर्ट को तुरंत SIR से जुड़ी फाइलों और रिकॉर्ड को जब्त करने और उन्हें कोर्ट में पेश करने का आदेश देना चाहिए।







