वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने कहा- मन को भा गई गणेश उत्सव की धूम. गणेश उत्सव की पुरानी यादें ताजा की अनिल जी ने. गणपति बप्पा मोरया





वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने कहा- मन को भा गई गणेश उत्सव की धूम. गणेश उत्सव की पुरानी यादें ताजा की अनिल जी ने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -वेदांता ग्रुप के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर कहा कि Bihar से जब मैं Mumbai आया तो पहली बार Ganpati Utsav की धूम देखी।तब इतने ज़ोर-शोर से, Ganpati Utsav शायद Maharashtra में ही ज़्यादा मनाया जाता था।गलियों में ढोल और गानों की गूँज, Mumbai की energy को जैसे अलग स्तर पर ले जाती थी। मैंने जाना कि यह शहर जिस शिद्दत से काम करता है, उतने ही उल्लास के साथ त्योहार भी मनाता है, जब Bappa को घर लाता है।इस बार, कई वर्षों बाद, लालबागचा राजा के चरणों में नतमस्तक होने का अवसर मिला, वो भी पूरे परिवार के साथ।Kiran, Priya, Akarsh और Mahii के साथ, Bappa की दिव्य मूर्ति के ऐसे सुंदर दर्शन हुए, जिन्हें शब्दों में नहीं बताया जा सकता। बस लगा जैसे Bappa ने सिर पर हाथ रख दिया हो।
विघ्नहर्ता से मेरी यही प्रार्थना है कि वे हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें, देश की हर महिला और युवा को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलें और हमारा देश सुख, शांति और तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे।







