30 मई को अग्रसेन भवन जांजगीर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चयनित विभूतियों का होगा सम्मान. आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने स्थापना के 45 वर्ष पूर्ण होने पर किया है कार्यक्रम का आयोजन. जिले के पुलिस कप्तान होंगे मुख्य अतिथि. अवार्ड सेरेमनी के बाद भजन एवं प्रसाद का भी है आयोजन

30 मई को अग्रसेन भवन जांजगीर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चयनित विभूतियों का होगा सम्मान. आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने स्थापना के 45 वर्ष पूर्ण होने पर किया है कार्यक्रम का आयोजन. जिले के पुलिस कप्तान होंगे मुख्य अतिथि. अवार्ड सेरेमनी के बाद भजन एवं प्रसाद का भी है आयोजन kshititech

30 मई को अग्रसेन भवन जांजगीर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का होगा सम्मान. आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने स्थापना के 45 वर्ष पूर्ण होने पर किया है कार्यक्रम का आयोजन. जिले के पुलिस कप्तान होंगे मुख्य अतिथि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर

शक्ति -आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर जी महाराज के 70वें जन्मदिवस के मौके पर कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बंगलौर आश्रम द्वारा पूरे भारत में जिला स्तर पर अनसंग एवरी डे. हीरोज़ अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया गया था। जिसमें 03 वर्गों में समाज में निस्वार्थ भाव से काम करने वाले को भाग लेने हेतु लिंक दिया गया था। व्यापार एवं परोपकार, खेल तथा युवा वर्ग को भाग लेना था।
सभी प्रतिभागियों का आंकलन करने के बाद बंगलौर आश्रम से जांजगीर-चांपा जिले के 07 लोगों का पुरुस्कार एवं प्रमाणपत्र संस्था को प्राप्त हुआ है।
जिसे 30 मई को रात्रि 07 बजे अग्रसेन भवन जांजगीर में जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रदान किया जाएगा ।साथ में सत्संग एवं प्रसाद की व्यवस्था भी रखी गई है उपरोक्त जानकारी देते हुए आर्ट ऑफ लिविंग परिवार नैला जांजगीर के सदस्यों ने बताया कि निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा जिसमें प्रमुख रूप से व्यवसाय एवं परोपकार खेल में उत्कृष्ट एवं युवा नेतृत्व जैसे प्रमुख विषयों पर चयन किया गया है

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों ने बताया कि जांजगीर चांपा जिले से व्यवसाय एवं परोपकार के क्षेत्र में अरुण कुमार अग्रवाल। खेल एवं उत्कृष्ट के क्षेत्र में श्री कहरा जी एवं देवेंद्र यादव तथा युवा नेतृत्व के क्षेत्र में कृष्णा जायसवाल को सम्मानित किया जाएगा। सदस्यों ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान अन्य जिलों से भी व्यापार एवं व्यवसाय के क्षेत्र में धुरसाय रजक पाली. खेलकूद के क्षेत्र में मिस जेश केशवानी खरसिया एवं युवा नेतृत्व में मिस विनीता तमनार का चयन किया गया है। आयोजक परिवार के सदस्यों ने बताया कि उपरोक्त समस्त कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक महोदय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होंगे तथा कार्यक्रम के पश्चात सत्संग एवं भजन तथा प्रसाद का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार नैला जांजगीर ने सभी नागरिक बंधुओ को इस अवसर पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है

प्रातिक्रिया दे