जनसंपर्क संचनालय के संयुक्त संचालक धनंजय राठौर की बिटिया सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ चयन




जनसंपर्क संचनालय के संयुक्त संचालक धनंजय राठौर की बिटिया सौम्या राठौर का सुप्रीम कोर्ट में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ चयन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जनसंपर्क संचालनालय, रायपुर में संयुक्त संचालक के पद पर कार्यरत धनंजय राठौर एवं आकाशवाणी रायपुर में कम्पीयर श्रीमती रोशनी राठौर की सुपुत्री सौम्या राठौर का चयन भारत के सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर की अदालत में लीगल असिस्टेंट कम रिसर्च एसोसिएट के पद पर हुआ है।सौम्या राठौर ने MHCET परीक्षा में ऑल इंडिया 23वां स्थान प्राप्त कर एशिया के सबसे पुराने विधि महाविद्यालयों में से एक Government Law College, Mumbai से Legal Science एवं LL.B. की शिक्षा पूर्ण की है। इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में लीगल असिस्टेंट पद के लिए आयोजित परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मार्च 2026 में उनका चयन छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एनके चंद्रवंशी की अदालत में लीगल असिस्टेंट के पद पर हुआ, जहां वे कार्यरत थीं।
सौम्या राठौर की बहन शौर्या राठौर वर्तमान में Government Medical College, Jagdalpur में MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनें प्रारंभ से ही मेधावी छात्राओं के रूप में अपनी पहचान बनाती रही हैं और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।सौम्या राठौर के सुप्रीम कोर्ट में चयन से परिवार, शुभचिंतकों एवं उनके गृहक्षेत्र में हर्ष का माहौल है। धनंजय राठौर मूलतः जांजगीर (कन्हईबंद) के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर में निवासरत हैं। परिवार एवं शुभचिंतकों ने सौम्या राठौर को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







