सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए बिलासपुर के समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल राजू को मिला सम्मान- अवसर था दीपावली मिलन समारोह का. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जाने जाते हैं राजेंद्र राजू अपनी सक्रियता के लिए. पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल के हाथों मिला सम्मान




सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए बिलासपुर के समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल राजू को मिला सम्मान- अवसर था दीपावली मिलन समारोह का. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जाने जाते हैं राजेंद्र राजू अपनी सक्रियता के लिए
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ समाजसेवी बिलासपुर निवासी राजेंद्र अग्रवाल राजू को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया है। तथा यह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर शहर विधायक अमर अग्रवाल के हाथों मिला। बिलासपुर शहर के अग्रवाल समाज ने दीपावली मिलन कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें काफी संख्या में शहर तथा क्षेत्र की दिग्गज सामाजिक हस्तियां एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अग्रवाल संस्थाओं में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य करने के लिए राजेन्द्र अग्रवाल राजू को सम्मानित किया गया। दीपावली मिलन के समारोह कार्यक्रम में अग्रवाल सभा बिलासपुर के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, अग्रसेन जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष भोलाराम मित्तल, अग्रवाल महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती विनीता केजरीवाल, एवं अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष चंचल अग्रवाल उपस्थित थे। अग्रवाल सभा के महासचिव सुनील संथालिया के नेतृत्व में राजेंद्र राजू अग्रवाल का अग्रवाल समाज ने गौरव सम्मान से सम्मानित किया। तथा सम्मान मिलने पर राजेंद्र अग्रवाल राजू ने अग्रवाल समाज बिलासपुर का धन्यवाद किया है।साथ ही कहा है कि मुझे मिला यह सम्मान सभी समाज बंधुओ को समर्पित है
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से जाने जाते हैं राजेंद्र अग्रवाल राजू
बिलासपुर के राजेंद्र अग्रवाल राजू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अग्रवाल समाज के सक्रिय पदाधिकारी के रूप में जाने जाते हैं. तथा वे जहां अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय दिव्यांग प्रकोष्ठ के चेयरमेन भी हैं।तो वहीं राष्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के बड़े मंचों पर अनेकों बार उन्हें सम्मान मिल चुका है। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण अलंकरण सम्मान से भी वे नवाजे जा चुके हैं।तथा अग्रवाल समाज सहित अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद। चेंबर ऑफ कॉमर्स। मेडिकल एसोसिएशन। फार्मेसी काउंसिल के मेंबर सहित अनेको संगठनों में वे दशकों से सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी करते हुए जिम्मेदारियो का निर्वहन कर रहे हैं





