नहीं रहे पोरथा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक गौरी शंकर सोनी. 24 सितंबर को हुआ निधन. आज दोपहर 1:30 बजे पोरथा में होगा अंतिम संस्कार.सर्व सोनी समाज शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि. सर्व सोनी समाज शक्ति जिला इकाई के अध्यक्ष विद्याशंकर लाला सोनी के पूज्य पिता थे गौरी शंकर जी




नहीं रहे पोरथा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक गौरी शंकर सोनी. 24 सितंबर को हुआ निधन. आज दोपहर 1:30 बजे पोरथा में होगा अंतिम संस्कार.सर्व सोनी समाज शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत पोरथा के प्रतिष्ठित नागरिक विनोद कुमार सोनी संचालक सोनी पैथो लैब शक्ति। सर्व सोनी समाज शक्ति जिला इकाई के अध्यक्ष विद्याशंकर लाला सोनी सोनी ज्वेलर्स बाराद्वार। एवं यादवेंद्र सोनी नेत्र सहायक अधिकारी शक्ति के पूज्य पिता एवं छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के सेवानिवृत वरिष्ठ शिक्षक श्री गौरीशंकर सोनी जी का आज दिनांक 24 सितंबर 2026 दिन- गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया है जिनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 24 सितंबर 2026 दिन- गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे पोरथा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। श्री गौरीशंकर सोनी के निधन पर सर्व सोनी समाज सहित विभिन्न संगठनों एवं शिक्षक संघ ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।वे मृदुभाषी ।मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे तथा अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए है. श्री गौरी शंकर सोनी के निधन पर भारत स्काउट गाइड नेशनल ट्रेनिंग सेंटर के राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक डॉक्टर एस के द्विवेदी बुढ़ार मध्य प्रदेश। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ शक्ति जिले के संयोजक नितिन सोनी। विद्वान पंडित महेश शर्मा ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी है







