रेलवे में बंद हो सकती है आरएसी टिकट की सुविधा- भारतीय रेलवे रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने पर कर रहा विचार. आरएसी टिकट में एक सीट पर दो यात्रियों के अधिकार से यात्रा होती है कष्टदायक




रेलवे में बंद हो सकती है आरएसी टिकट की सुविधा- भारतीय रेलवे रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने पर कर रहा विचार. आरएसी टिकट में एक सीट पर दो यात्रियों के अधिकार से यात्रा होती है कष्टदायक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारतीय रेलवे अपने लाखों यात्रियों को बड़ी सुविधा देने पर विचार कर रहा है। रेलवे आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसलेशन) की सुविधा को खत्म करने पर विचार कर रहा है।ट्रेन में जब ज्यादा भीड़ होती है तब रेलवे आरएसी टिकट उपलब्ध कराता है। इस टिकट के जरिए एक ही बर्थ पर दो यात्री यात्रा करने के लिए मान्य हो जाते हैं। वैसे रेलवे के नियम के मुताबिक रेलवे एक सीट पर एक ही यात्री को यात्रा करने की अनुमति देता है। आरएसी में दो यात्री एक ही सीट पर आधी-आधी जगह के हकदार होते हैं और उसी तरत यात्रा करने की इजाजत होती है। इस आधी सीट में ही उन्हें सोने की इजाजत होती है जो यात्रा के दौरान काफी कष्टदायक होती है।टीओआई (TOI) की रिपोर्ट्स से पता चला है कि पैसेंजर की सुविधा को लेकर चिंताओं और दशकों से रिजर्वेशन सिस्टम का हिस्सा रहे इस नियम पर फिर से विचार करने की जरूरत महसूस की जा रही है। इसी को देखते हुए इस कदम पर विचार किया जा रहा है। एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि जब किसी पैसेंजर को सोने के लिए पूरी जगह नहीं मिल रही हो, तो उससे पूरा किराया लेना सही नहीं होगा।आरएसी सुविधा तब और ज्यादा परेशानी का कारण बन जाती है जब एक ही सीट एक पुरुष और एक महिला यात्री को दी जाती है। ट्रेन टिकट जांच करने वालों को दूसरा इंतज़ाम ढूंढ़ने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
बता दें कि रेलवे जब ट्रेन में सीट से ज्यादा बुकिंग होने लगती है तब आरएसी सीट की सुविधा के द्वारा ज्यादा यात्रियों को सुविधा देने के लिए ये फीचर का इस्तेमाल करता है। अभी जैसे छठ और दीवाली को लेकर हर राज्य की ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है। ऐसे में आरएसी कम से कम उन यात्रियों के लिए सहारा बन जाते हैं जिनको किसी भी हाल में यात्रा करनी होती है।रेलवे के आरक्षण वाले डिब्बे में बिना टिकट यात्रा करना गलत है इसलिए ऐसे यात्रियों के लिए ये एक सुविधा है। सालों पहले बने इस नियम को अब मौजूदा दौर में एक बार फिर नए सिरे से देखा जा रहा है ताकि इसके बेहतर प्रारूप को लागू किया जा सके। इससे ट्रेन में यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को सुविधा मिल सके





