राममय होगा शक्ति शहर-छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत जी के संयोजकत्व में 09 जून से 14 जून तक शक्ति की हटरी धर्मशाला में होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन।श्री राम मानस मंडली के मार्गदर्शन में आचार्य राजेंद्र प्रसाद रामायणी करेगे कथा वाचन। धर्म प्रेमी साधेश्वर कुमार ग़बेल ने दी जानकारी

राममय होगा शक्ति शहर-छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत जी के संयोजकत्व में 09 जून से 14 जून तक शक्ति की हटरी धर्मशाला में होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन।श्री राम मानस मंडली के मार्गदर्शन में आचार्य राजेंद्र प्रसाद रामायणी करेगे कथा वाचन। धर्म प्रेमी साधेश्वर कुमार ग़बेल ने दी जानकारी kshititech

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत जी के संयोजकत्व में 09 जून से  14 जून तक शक्ति की हटरी धर्मशाला में होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन।श्री राम मानस मंडली के मार्गदर्शन में आचार्य राजेंद्र प्रसाद रामायणी करेगे कथा वाचन। धर्म प्रेमी साधेश्वर कुमार ग़बेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति के विधायक डॉक्टर चरण दास महंत के संयोजकत्व में आगामी 09 जून से 14 जून तक शक्ति शहर की हटरी धर्मशाला में श्री राम मानस मंडली द्वारा सार्वजनिक श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें सुप्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ आचार्य राजेंद्र प्रसाद रामायणी जी व्यास पीठ पर विराजमान होकर अपने मुखारविंद से श्री राम कथा का रसपान राम भक्तों को देंगे। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति के अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता साधेश्वर कुमार ग़बेल ने बताया कि हटरी धर्मशाला शक्ति के प्रथम तल स्थित सभागार में उपरोक्त कथा का आयोजन प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक होगा। जिसमें आचार्य राजेंद्र प्रसाद रामायणी जी राम कथा के विभिन्न प्रसंगों का बहुत ही सुंदर ढंग से वर्णन करते हुए कथा का रसपान कराएंगे। साधेश्वर कुमार ग़बेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के संयोजकत्व में उपरोक्त श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। जिसे लेकर व्यापक रूप से तैयारी चल रही है। एवं कथा स्थल को भी बहुत ही सुंदर ढंग से प्रभु श्री रामचंद्र जी के विभिन्न प्रसंगो के अनुरूप सुसज्जित किया जा रहा है। कार्यक्रम की आयोजक श्री राम मानस मंडली शक्ति ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों। धर्म प्रेमियों को सह परिवार इस श्री राम कथा में शामिल होकर कथा का श्रवण करने एवं पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है

राममय होगा शक्ति शहर-छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष महंत जी के संयोजकत्व में 09 जून से 14 जून तक शक्ति की हटरी धर्मशाला में होगा श्री राम कथा का भव्य आयोजन।श्री राम मानस मंडली के मार्गदर्शन में आचार्य राजेंद्र प्रसाद रामायणी करेगे कथा वाचन। धर्म प्रेमी साधेश्वर कुमार ग़बेल ने दी जानकारी kshititech

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading