ग्वालियर के राम जी और श्याम जी देंगे भजनों की प्रस्तुति-आज 23 अगस्त को शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में होगा श्री श्याम झूलनोत्सव संकीर्तन कार्यक्रम. श्याम ग्यारस के मौके पर श्री श्याम परिवार एवं राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति ने किया है आयोजन. रविवार की सुबह निशान यात्रा का भी हुआ आयोजन

आज है श्री श्याम ग्यारस
शक्ति के श्री श्याम झूलनोत्सव संकीर्तन कार्यक्रम का आमंत्रण आप सभी धर्म प्रेमियों के लिए

आज 23 अगस्त को शक्ति के श्री राधा कृष्ण मंदिर में होगा श्री श्याम झूलनोत्सव संकीर्तन कार्यक्रम. श्याम ग्यारस के मौके पर श्री श्याम परिवार एवं राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति ने किया है आयोजन. रविवार की सुबह निशान यात्रा का भी हुआ आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सकती -श्री श्याम ग्यारस के मौके पर आज 23 अगस्त 2026 दिन- रविवार को शहर के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री श्याम झूलनोउत्सव संकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम परिवार शक्ति एवं श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति शक्ति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। इसमें रात्रि 7:30 बजे से श्री श्याम ज्योत एवं भजन उत्सव का कार्यक्रम होगा। जिसमें देश के प्रसिद्ध भजन गायक मध्य प्रदेश के ग्वालियर से राम जी एवं श्याम जी तथा विक्की सिंघल अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजक परिवार ने सभी श्याम प्रेमियों को इस अवसर पर परिवार शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है

रविवार की सुबह श्री राम मंदिर से निकली निशान यात्रा

श्री श्याम ग्यारस के मौके पर शक्ति शहर के श्री राम मंदिर से सुबह 8:00 बजे निशान यात्रा का आयोजन हुआ. जो कि शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए राधा कृष्ण मंदिर पहुंची. जहां लोगों ने भगवान खाटू श्याम जी को निशान अर्पित करते हुए पूजा अर्चना की

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading