सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष. शिक्षाविद सत्यनारायण अग्रवाल रायपुर का हुआ निधन. आज 21 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे रायपुर में होगा अंतिम संस्कार। सरस्वती शिशु मंदिर परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि. सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने कहा- सत्यनारायण जी का निधन सरस्वती शिक्षा संस्थान के लिए अपूरणीय क्षति

श्री सत्यनारायण अग्रवाल जी रायपुर

सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष. शिक्षाविद सत्यनारायण अग्रवाल रायपुर का हुआ निधन. आज 21 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे रायपुर में होगा अंतिम संस्कार। सरस्वती शिशु मंदिर परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नगर निगम रायपुर के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष अग्रवाल एवं मनीष अग्रवाल के पूज्य पिता गीता नगर रायपुर निवासी श्री सत्यनरायण अग्रवाल जी उम्र 82 वर्ष का निधन आज दिनांक 20.08.2026 को रात्री 7.30 बजे हो गया है।उनकी अंतिम संस्कार यात्रा कल दिनांक 21 अगस्त दिन-शुक्रवार को दोपहर 2.00 बजे उनके निज निवास स्थान गीता नगर रायपुर से निकलेगी एवं रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा। श्री सत्यनारायण अग्रवाल जी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी। अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए हैं. श्री सत्यनारायण अग्रवाल जी सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष। सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद थे. श्री सत्यनारायण अग्रवाल जी के निधन पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिवाजी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके निधन को सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading