रायपुर के समाजसेवी पूरनमल अग्रवाल का हुआ निधन- अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि. सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने भी दी श्रद्धांजलि. गोस्वामी जी ने कहा-धर्म के क्षेत्र में पूरनमल जी का योगदान अतुलनीय




रायपुर के समाजसेवी पूरनमल अग्रवाल का हुआ निधन- अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि. सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने भी दी श्रद्धांजलि
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शहर की प्रतिष्ठित फर्म समलेश्वरी मशीनरी. शांति इंटरप्राइजेज एवं शांति सेनेटरी के संचालक समाजसेवी पूरनमल अग्रवाल का 9 अक्टूबर 2026 दिन- शुक्रवार को सुबह 7:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट रायपुर में किया गया।उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके निवास सी- 42 समता कॉलोनी रायपुर से निकली। अंतिम संस्कार यात्रा में काफी संख्या में समाज बंधु। परिवारजन शामिल हुए। पूरनमल अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों में गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।वे मृदुभाषी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। एवं अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए
पूरनंमल जी के निधन पर आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने भी दी श्रद्धांजलि
रायपुर के समाजसेवी श्री पूरनमल अग्रवाल के निधन पर मथुरा के सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी ने भी गहरा दुख करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है उन्होंने कहा है कि पूरनमल जी से लगभग 25 सालों से सत्संग के माध्यम से लगातार संपर्क था एवं संवाद बना हुआ था उनका निधन हम सभी के लिए एक दुख का क्षण है








