राजधानी रायपुर के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा महिला मोर्चा-10 अक्टूबर को महिला मोर्चा ने प्रदेश भर से बुलाए अपने कार्यकर्ता.मामला कांग्रेस सांसद द्वारा यौन दुर्व्यवहार के आरोपों का. हजारों की संख्या में पहुंचेंगी महिलाएं.प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी गोस्वामी ने दी जानकारी





राजधानी रायपुर के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा महिला मोर्चा-10 अक्टूबर को महिला मोर्चा ने प्रदेश भर से बुलाए अपने कार्यकर्ता.मामला कांग्रेस सांसद द्वारा यौन दुर्व्यवहार के आरोपों का
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाने के आसार हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में मणिपुर के कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी की है। महिला मोर्चा ने 10 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में धरना-प्रदर्शन और कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम तय किया है। इसके लिए प्रदेशभर की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।इस मुद्दे को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोलने की रणनीति बनाई है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में पितृसत्ता खत्म करने और महिलाओं के अधिकारों की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सांसद छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार करते पाए गए हैं। भाजपा महिला मोर्चा ने इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। महिला मोर्चा इस मामले को महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और कांग्रेस की कथनी-करनी के सवाल से जोड़कर विरोध प्रदर्शन करेगी।
प्रदेशभर से महिला कार्यकर्ताओं को रायपुर पहुंचने का निर्देश
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देश पर प्रदेशभर में संगठन को सक्रिय किया गया है। प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, संभाग प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्रों से महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। निर्देश में विधायकों, सांसदों, स्थानीय निकायों और पंचायतों में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में शामिल कराने पर जोर दिया गया है, ताकि राजधानी रायपुर में एक प्रभावी और बड़ा प्रदर्शन कर कांग्रेस को घुटनों पर लाने की कोशिश की जाए।प्रदेश महामंत्री शीतल नायक और फुलेश्वरी पैकरा ने भी सभी संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल सूचना देने और निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम 10 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटी ग्राउंड में प्रस्तावित है। महिला मोर्चा की योजना इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस के खिलाफ प्रदेश स्तर पर राजनीतिक दबाव बनाने की है।
रक्षात्मक रुख से आक्रामक राजनीति की ओर भाजपा
महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का यह प्रस्तावित प्रदर्शन राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब तक विपक्ष के आरोपों पर जवाब देने की मुद्रा में नजर आ रही भाजपा इस मुद्दे पर कांग्रेस को सीधे घेरने की तैयारी में है। महिला मोर्चा की प्रदेशव्यापी लामबंदी को इसी रणनीति के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि रायपुर में होने वाले विराट प्रदर्शन के बाद कांग्रेस इस राजनीतिक हमले का क्या जवाब देती है. उपरोक्त जानकारी प्रियंका गिरी
मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई है






