नगरदा के सरकारी कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन। पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू रहे मुख्य अतिथि. जिला उद्योग व्यापार केंद्र के सहायक प्रबंधक ने भी दी जानकारी. कलेक्टर जयश्री जैन के निर्देश पर आयोजित था कार्यक्रम

नगरदा के सरकारी कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन। पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू रहे मुख्य अतिथि. जिला उद्योग व्यापार केंद्र के सहायक प्रबंधक ने भी दी जानकारी. कलेक्टर जयश्री जैन के निर्देश पर आयोजित था कार्यक्रम kshititech
सरकारी कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला

नगरदा के सरकारी कॉलेज में जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन। पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू रहे मुख्य अतिथि. जिला उद्योग व्यापार केंद्र के सहायक प्रबंधक ने भी दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ के अंतर्गत विगत दिवस अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय, नगरदा में जागरूकता कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सक्ती द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने छात्र-छात्राओं को नवाचार के प्रति मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं सांसद प्रतिनिधि श्री गोपाल जायसवाल ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय, नगरदा के प्राध्यापक द्वारा इनोवेशन प्रोग्राम के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सक्ती के सहायक प्रबंधक ने भी छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। कार्यशाला के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय, नगरदा के प्राध्यापक द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जागरूकता कार्यशाला का समापन किया गया। इस अवसर पर श्री अरुण साहू, प्राध्यापकगण, अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय नगरदा के सहायक प्राध्यापक एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सक्ती के सहायक प्रबंधक सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading