शक्ति जिले के 87201 बच्चों को दी जाएगी पल्स पोलियो की खुराक. कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में 801 पोलियो बूथ सेंटर के लिए कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण। 28 जून को होगा महा अभियान। याद रखना पिलाना है पोलियों की खुराक

शक्ति जिले के 87201 बच्चों को दी जाएगी पल्स पोलियो की खुराक. कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में 801 पोलियो बूथ सेंटर के लिए कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण। 28 जून को होगा महा अभियान। याद रखना पिलाना है पोलियों की खुराक kshititech
स्वास्थ्य कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

शक्ति जिले के 87201 बच्चों को दी जाएगी पल्स पोलियो की खुराक. कलेक्टर तोपनो साहब के निर्देशन में 801 पोलियो बूथ सेंटर के लिए कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के सभी विकासखंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून 2026 को जिले में स्थापित 801 पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 87,210 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके पश्चात 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के लिए जिले के लगभग 1,29,328 घरों तक पहुंचने की कार्ययोजना तैयार की गई है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि वे 28 जून 2026 को आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में अपने 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं तथा पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करें।स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारियों, स्वास्थ्य पर्यवेक्षकों, एएनएम, मितानिनों एवं अन्य मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम की कार्ययोजना, बूथ संचालन, घर-घर भ्रमण, छूटे हुए बच्चों की पहचान, रिपोर्टिंग व्यवस्था तथा माइक्रोप्लान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अंतर्गत सीएचसी डभरा, सीएचसी सक्ती, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर एवं मंगल भवन बाराद्वार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। अभियान के सफल संचालन हेतु जिले में 144 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है, जो विभिन्न क्षेत्रों में इसकी निगरानी करेंगे। सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading