महिला सम्मेलन के संगठन को मजबूत बनाने लगातार प्रदेश का दौरा कर रही प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया. शिवरीनारायण एवं राहौद के दौरे में पहुंची उमा ने कहा- शाखा स्तर पर हम रचनात्मक कार्यों को दे गति. डिजिटल दक्ष कार्यक्रम की भी जानकारी दी उमा जी ने





महिला सम्मेलन के संगठन को मजबूत बनाने लगातार प्रदेश का दौरा कर रही प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया. शिवरीनारायण एवं राहौद के दौरे में पहुंची उमा ने कहा- शाखा स्तर पर हम रचनात्मक कार्यों को दे गति
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गुर्जर की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती उमा छपारिया बिलासपुर लगातार संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न जिलों का दौरा कर रही है। तथा उनके साथ प्रदेश की सचिव भी साथ है। तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते ही उमा छापरिया ने अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के प्रदेश संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने का भी संकल्प लिया है। एवं राहौद और शिवरीनारायण शाखाओं का दौरा भी किया।इस दौरे का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना था।
राहौद में प्रदेश पदाधिकारियो का हुआ जोरदार स्वागत
राहौद में प्रांतीय पदाधिकारियों का राहौद इकाई की अध्यक्ष श्रीमती आशा अग्रवाल, सचिव श्रीमती बबीता सिंघानिया द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर शाखा की सदस्यों द्वारा अत्यंत लजीज और पारंपरिक व्यंजनों के साथ अतिथियों का सत्कार किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की। इस अवसर पर काफी संख्या में जहां स्थानीय सरकार के महिला सदस्य मौजूद रहे तो वही प्रदेश अध्यक्ष जी ने प्रांतीय एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों की भी उन्हें जानकारी देते हुए वार्षिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाकर इन्हें गति देने का आग्रह किया
शिवरीनारायण मंदिर के दर्शन भी किए उमा जी ने
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती उमा छपारिया एवं सचिव जी के माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण पहुंचने पर वहां उपस्थित सदस्यों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिवरीनारायण शाखा की अध्यक्ष एवम प्रांतीय संबंध समन्वय सह प्रमुख पिंकी नरनोलिया। सचिव विनीत अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष राखी अग्रवाल द्वारा प्रांतीय पदाधिकारियो को शबरी माता के मंदिर का दर्शन कराया गया, साथ ही गायत्री पीठ का भी उन्होंने दर्शन किया।दौरे के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष उमा छपारिया ने ‘डिजिटल दक्ष’ नामक नए कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग है जहाँ हर महिला में तकनीक का ज्ञान अनिवार्य है। सभी महिलाओं से इस प्रोग्राम से जुड़ने का आह्वान किया गया ताकि वे डिजिटल रूप से सशक्त होकर समाज के साथ कदम से कदम मिला सकें।सशक्तिकरण के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं जैसे सार्वजनिक और निजी स्थानों पर महिलाओं के लिए टॉयलेट की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।महिलाओं को अपने और परिवार के स्वास्थ्य के लिए पोषण युक्त खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई।आगामी मानसून को देखते हुए, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता ने जल संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं को ‘रेन वॉटर हार्वेस्टिंग’ की तकनीक अपनाने और दूसरों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।प्रांतीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा”जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा परिवार और समाज प्रगति करता है। डिजिटल दक्षता और पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत हैं।”








