पीआरओ स्टाफ जीवन बने वृद्धजन के मददगार– कलेक्टर नूपुर ने भी जीवन पटेल के कार्यों की करी प्रशंसा, जनसंपर्क विभाग शक्ति जिले में पदस्थ हैं जीवन पटेल, कलेक्टर नूपुर की तर्ज पर कर्मचारी भी जरूरतमंदों की सेवा एवं अक्षम लोगों को सहयोग के लिए दिखाते हैं तत्परता, एबीसी ग्रुप की मेडिकल किट का वितरण किया सीएम ने

<em>पीआरओ स्टाफ जीवन बने वृद्धजन के मददगार-- कलेक्टर नूपुर ने भी जीवन पटेल के कार्यों की करी प्रशंसा, जनसंपर्क विभाग शक्ति जिले में पदस्थ हैं जीवन पटेल, कलेक्टर नूपुर की तर्ज पर कर्मचारी भी जरूरतमंदों की सेवा एवं अक्षम लोगों को सहयोग के लिए दिखाते हैं तत्परता, एबीसी ग्रुप की मेडिकल किट का वितरण किया सीएम ने</em> kshititech
शक्ति कलेक्टर नूपुर ने करी जीवन पटेल के कार्यों की प्रशंसा
<em>पीआरओ स्टाफ जीवन बने वृद्धजन के मददगार-- कलेक्टर नूपुर ने भी जीवन पटेल के कार्यों की करी प्रशंसा, जनसंपर्क विभाग शक्ति जिले में पदस्थ हैं जीवन पटेल, कलेक्टर नूपुर की तर्ज पर कर्मचारी भी जरूरतमंदों की सेवा एवं अक्षम लोगों को सहयोग के लिए दिखाते हैं तत्परता, एबीसी ग्रुप की मेडिकल किट का वितरण किया सीएम ने</em> kshititech
जनसंपर्क विभाग शक्ति के जीवन पटेल बने असहाय बुजुर्ग के मददगार
<em>पीआरओ स्टाफ जीवन बने वृद्धजन के मददगार-- कलेक्टर नूपुर ने भी जीवन पटेल के कार्यों की करी प्रशंसा, जनसंपर्क विभाग शक्ति जिले में पदस्थ हैं जीवन पटेल, कलेक्टर नूपुर की तर्ज पर कर्मचारी भी जरूरतमंदों की सेवा एवं अक्षम लोगों को सहयोग के लिए दिखाते हैं तत्परता, एबीसी ग्रुप की मेडिकल किट का वितरण किया सीएम ने</em> kshititech
मुख्यमंत्री बघेल ने किया एबीएस ग्रुप द्वारा बनाई गई मेडिकल किट का वितरण

पीआरओ स्टाफ जीवन बने वृद्धजन के मददगार– कलेक्टर नूपुर ने भी जीवन पटेल के कार्यों की करी प्रशंसा, जनसंपर्क विभाग शक्ति जिले में पदस्थ हैं जीवन पटेल, कलेक्टर नूपुर की तर्ज पर कर्मचारी भी जरूरतमंदों की सेवा एवं अक्षम लोगों को सहयोग के लिए दिखाते हैं तत्परता, एबीसी ग्रुप की मेडिकल किट का वितरण किया सीएम ने

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ति- शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना जिस तरह से पूरे जिले में जरूरतमंदों की सेवा एवं असहाय लोगों को सहयोग की भावना के साथ कार्य करती है, इन्हीं से प्रेरणा लेते हुए उनके कलेक्ट्रेट कर्मचारी भी अपने मुखिया के पदचिन्हों पर चलकर ऐसे ही रचनात्मक कार्यों को गति देते हैं, इसी की मिसाल जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जेठा शक्ति के जनसंपर्क विभाग में पदस्थ ऊर्जावान कर्मचारी जीवनलाल पटेल भी है

सक्ती कलेक्ट्रेट के जनसम्पर्क विभाग में पदस्थ कर्मचारी जीवन पटेल ने बेघर, असहाय वृद्ध व्यक्ति की मदद कर मानवता की मिशाल पेश किया है।‌ विदित हो कि सक्ती जनसंपर्क विभाग में पदस्थ कर्मचारी जीवन पटेल बीते दिनों कुछ कार्यवश ब्लॉक मुख्यालय बम्हनीडीह पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्हें गांव वालों ने बताया कि एक असहाय वृद्ध व्यक्ति प्रीत आटो गैरेज के पास पिछले एक-डेढ़ महीने से पीपल पेड़ के नीचे रह रहा है। जिस पर गांव वालों ने मानवता दिखाते हुए यथासंभव भोजन आदि उपलब्ध करा रहे हैं। वह वृद्ध व्यक्ति बारिश होने पर एवं रात के समय पास के प्रीत गैरेज के छपरी के‌ नीचे बिता रहा है। जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी को जब गांव वालों ने उस वृद्ध व्यक्ति के विषय में बताया तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना समाज कल्याण विभाग के‌ अधिकारी श्री सुरेश कुमार भारती को दिया। जिस पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सुरेश कुमार भारती ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वयं जांजगीर से शासकीय वाहन लेकर बम्हनीडीह पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद अधिकारी सुरेश कुमार भारती ने गांव वालों एवं‌ वृद्ध व्यक्ति से पूछताछ किया।‌ जिस पर असहाय वृद्ध व्यक्ति ने अपना नाम पता बता पाने में असमर्थ रहा ऐसी स्थिति में गांव वालों ने उनके बारे में कब से वहां रह रहा है आदि जानकारी दी। मौके पर अधिकारी ने गांव वालों के समक्ष पंचनामा तैयार कर उस वृद्ध व्यक्ति को शासकीय वाहन में बिठाकर जांजगीर-चांपा के खोखरा स्थित वृद्ध आश्रम ले गये। जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी सुरेश कुमार भारती ने बताया कि वह वृद्ध व्यक्ति अभी भी अपना नाम पता बता पाने में असमर्थ हैं। बहरहाल जनसम्पर्क विभाग के कर्मचारी की सजगता व मानवता से परिपूर्ण कार्यवाही की गांव वाले सहित क्षेत्रवासी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं। इस कार्यवाही के दौरान जनसम्पर्क विभाग सक्ती के कर्मचारी जीवन पटेल , प्रीत आटो गैरेज के संचालक प्रीत कुमार पटेल, गजानंद पटेल, गुहाराम केंवट, लेखराम पटेल, सौरभ, अमर, सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे

मुख्यमंत्री के कर कमलों से सर्व सक्ती अभियान ( कुशल स्वास्थ्य लाभ वितरण के लिए एक माडल ) पुस्तिका का विमोचन

सक्ति- सक्ती जिले के डभरा में आयोजित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के कर कमलों से सर्व सक्ती अभियान के पुस्तिका तथा सर्व सक्ती अभियान की मोनो का विमोचन किया गया सर्व सक्ती अभियान कुशल स्वास्थ्य लाभ वितरण के लिए एक माडल है जिसकी शुरुवात सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा जिला गठन उपरांत नवंबर 2023 से किया गया था नवीन जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु इस अभियान के शुरुवात की गई थी इसके अंतर्गत तीन प्रमुख विषय पर कार्य आरंभ किया गया था जिसमे स्वास्थ्य केंदों उन्नयन , स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का उन्नमुखीकरण ,स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य जन चौपाल का आयोजन सम्मिलित था कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना द्वारा स्वयं स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सूरज सिंह राठौर के साथ प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं का सुदृणीकरण, सौंदरीयकरण के क्षेत्र में कार्य किया गया स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों का उन्नमुखीकरण करते हुए आमजनों को हर संभव स्वास्थ्य लाभ प्रदाय किए जाने के क्षेत्र किया गया साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत आर एच वो , सी एच वो, के द्वारा मितानिन की मदद से स्वास्थ्य जन चौपाल का आयोजन किया गया इसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर परिचर्चा करते हैं तथा स्वास्थ्य हेतु शासन की योजनाओं से आमजनों को अवगत कराते थेइस अभियान की समीक्षा कलेक्टर सक्ती द्वारा समस्त जिले के स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों की भौतिक उपस्थिति में मासिक किया जाता रहा साथ लगातार 7 महीनो से सक्ती जिले में इस अभियान के तहत कार्य किया जा रहा है इस अभियान में यूनिसेफ का भी महत्व पूर्ण योगदान रहा यूनिसेफ के राज्य स्तर के प्रतिनिधियों द्वारा समय समय पर सक्ती जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का अवलोकन किया जा रहा है साथ ही मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारियों से लगातार परिचर्चा की जाती रही संपूर्ण अभियान के क्रियाकलापों तथा इसकी परिणामों की प्रेजेंटेशन तैयार कर इस सर्व सक्ती अभियान का मोनो तथा प्रेजेंटेशन पुस्तिका का विमोचन छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों से किया गया।

एबिस ग्रुप द्वारा गर्भवती तथा शिशुवती माताओं हेतु निर्मित मेडिकल कीट का वितरण किया मुख्यमंत्री ने

सक्ति- सक्ती जिले डभरा में आयोजित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग जिला सक्ती के द्वारा डभरा ब्लॉक के चिन्हांकित गर्भवती तथा शिशुवती माताओं को सुरक्षित मातृत्व एवं शिशु हाइजिन कीट प्रदेश के मुख्य मंत्री द्वारा प्रदाय किया गया उक्त कीट एबिस ग्रुप के द्वारा सीएसआर मद के तहत गर्भवती तथा शिशुवती माताओं हेतु उनके आवश्यकता अनुरूप तैयार किया गया था एबिस ग्रुप ने स्वास्थ्य और सुपोषण के क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए पहल किया है। तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इन माताओं को भेंट कर सम्मान किया गया , सुरक्षित मातृत्व से ही स्वस्थ पीढ़ी की जन्म होती है जो भविष्य के समाज निर्माता होते है तथा शिशु के स्वास्थ्य और सुपोषण शिशुवती माताओं पर निर्भर करता है ,मानव जीवन के इस महत्व पूर्ण कड़ी को महत्व देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सक्ती जिले के डभरा में आयोजित समारोह में नारी सम्मान का मिशाल कायम किया है।शिशुवती माताओं में श्रीमती लक्ष्मी यादव, श्रीमतीबालेश्वरी, श्रीमती गणेशी,श्रीमती सतकुंवर, श्रीमतीलक्ष्मीन, श्रीमति सावित्री, श्रीमती सरोज, श्रीमती गीता, श्रीमती मीना को सम्मानित किया गया

<em>पीआरओ स्टाफ जीवन बने वृद्धजन के मददगार-- कलेक्टर नूपुर ने भी जीवन पटेल के कार्यों की करी प्रशंसा, जनसंपर्क विभाग शक्ति जिले में पदस्थ हैं जीवन पटेल, कलेक्टर नूपुर की तर्ज पर कर्मचारी भी जरूरतमंदों की सेवा एवं अक्षम लोगों को सहयोग के लिए दिखाते हैं तत्परता, एबीसी ग्रुप की मेडिकल किट का वितरण किया सीएम ने</em> kshititech
मुख्यमंत्री बघेल ने किया स्वास्थ्य को लेकर मॉडल पुस्तिका का विमोचन

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading