नया डिजिटल पेमेंट सिस्टम बनाने की चल रही तैयारी.रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बढ़ाया प्रस्ताव. अमेरिका से दूरी बनाने चल रही नई प्लानिंग



नया डिजिटल पेमेंट सिस्टम बनाने की चल रही तैयारी.रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बढ़ाया प्रस्ताव
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -ईरान-अमेरिका तनाव के बीच दुनिया की आर्थिक दिशा बदलने की तैयारी भी तेज हो गई है। इंडिया.रसिया और चाइना समेत ब्रिक्स देश मिलकर एक नया डिजिटल पेमेंट सिस्टम बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इस पहल का मकसद अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करना और पश्चिमी प्रतिबंधों के असर से बचाव करना है।इस प्रस्ताव को रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने आगे बढ़ाया है, जिसमें सीमा-पार भुगतान स्थानीय मुद्राओं में करने की बात कही गई है। अगर यह सिस्टम लागू होता है, तो देशों को डॉलर में कन्वर्जन फीस से राहत मिलेगी और लेनदेन तेज व आसान हो जाएगा।विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ब्रिक्स देशों को आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत बना सकता है। खासकर ईरान और रूस जैसे देशों के लिए, जो लंबे समय से पश्चिमी प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं, यह एक बड़ा सहारा साबित हो सकता है।
हालांकि, यह भी साफ है कि यूनाइटेड स्टेट को इस तरह की पहल से चिंता हो सकती है, क्योंकि इससे डॉलर की वैश्विक पकड़ कमजोर पड़ने का खतरा है। ऐसे में भारत के सामने संतुलन बनाने की चुनौती भी होगी, ताकि वह अपनी रणनीति आगे बढ़ाते हुए वैश्विक संबंधों को भी संतुलित रख सके।






