पीएम मोदी का वीडियो कर दिया डिलीट-बढ़ गया विवाद।Meta को सरकार ने फिर भेजा नोटिस, पूछा ‘कैसे डिलीट हुआ PM मोदी का वीडियो, आकर समझाओ’




पीएम मोदी का वीडियो कर दिया डिलीट-बढ़ गया विवाद।Meta को सरकार ने फिर भेजा नोटिस, पूछा ‘कैसे डिलीट हुआ PM मोदी का वीडियो, आकर समझाओ’
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो और उस पर दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी में से एक की ‘गलती’ ने भारत सरकार और Meta (Facebook) के बीच विवाद को बढ़ा दिया है! NEET परीक्षा विवाद पर PM मोदी के एक वीडियो को फेसबुक से हटाए जाने के बाद विवाद इतना बढ़ गया है कि सरकार ने मेटा के शीर्ष अधिकारियों को दोबारा समन भेजकर तलब कर लिया है. पीएम मोदी के फेसबुक पोस्ट पर अस्थायी रोक लगाने के मामले में केंद्र सरकार ने Meta पर अपना रुख और सख्त कर लिया है. सरकार ने मेटा के सीनियर अधिकारियों को समन भेजकर इस पूरे घटनाक्रम पर जवाब मांगा है. इसको लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने मेटा के शीर्ष अधिकारियों को आकर यह समझाने को कहा है कि आखिर यह सब कैसे और क्यों हुआ. लेकिन, उन्होंने यह साफ नहीं किया कि किन-किन अधिकारियों को तलब किया गया है.इससे पहले मेटा ने सरकार से माफी मांगते हुए कहा है कि यह कदम अनजाने में उठाया गया था. कंपनी के स्पोकपर्सन के अनुसार, वीडियो गलती से हट गया था जिसे बाद में रीस्टोर कर दिया गया. सचिव एस. कृष्णन ने यह भी बताया कि मेटा ने भारतीय अधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि उसने VVIP और बड़ी हस्तियों के अकाउंट के लिए नए सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए हैं, जिससे भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो.







