शक्ति जिले की सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने करी अपील- देहदान एवं अंगदान की घोषणा करने वाले नागरिक स्वास्थ्य विभाग को दे जानकारी. देहदान अंगदान के प्रति संकल्प पत्र भरवाने एवं जागरूकता लाने स्वास्थ्य विभाग की अनुकरणीय पहल. शक्ति जिले में ऐसी घोषणा करने वाली हस्तियों के रिकॉर्ड किए जाएंगे दुरुस्त




शक्ति जिले की सीएमएचओ डॉक्टर पूजा अग्रवाल ने करी अपील- देहदान एवं अंगदान की घोषणा करने वाले नागरिक स्वास्थ्य विभाग को दे जानकारी. देहदान अंगदान के प्रति संकल्प पत्र भरवाने एवं जागरूकता लाने स्वास्थ्य विभाग की अनुकरणीय पहल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पूरे देश में आज सरकार एवं शासन देहदान- अंगदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने की दिशा में काम कर रही है।समय-समय पर शासन द्वारा भी इस कार्य को लेकर नागरिकों से संकल्प घोषणा पत्र भरवाये जाते हैं तो वहीं वर्तमान में पूरे देश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भी शासन इस बात को लेकर आम नागरिकों को भी इस बड़े रचनात्मक कार्य से जोड़ने की दिशा में पहला कर रहा है। तथा शक्ति जिले में भी जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन के निर्देशन में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा के संबंध में प्रयास किया जा रहे हैं शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती पूजा अग्रवाल ने जिले की जनता से अपील की है कि देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान के लिए इच्छुक व्यक्ति जानकारी दें
सीएमएचओ मैडम का जिले वासियों से आग्रह
शक्ति जिले की मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीमती पूजा अग्रवाल ने कहा है कि सक्ती जिले में यदि किसी व्यक्ति ने देहदान, अंगदान अथवा नेत्रदान का संकल्प लिया है या कोई व्यक्ति इसके लिए इच्छुक है, तो कृपया इसकी जानकारी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की कृपा करें।यदि सक्ती जिले में पूर्व में किसी व्यक्ति द्वारा देहदान, अंगदान अथवा नेत्रदान किया गया हो, तो उसकी जानकारी भी साझा करने का आग्रह है, ताकि ऐसे प्रेरणादायी प्रयासों को समाज के सामने लाया जा सके।मानव जीवन की सार्थकता और समाजहित के इस पुनीत कार्य के लिए इच्छुक व्यक्ति अथवा उनके परिजन आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा सकते हैं।







