1006 आवेदनों में 461 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण- शक्ति जिला प्रशासन की बड़ी पहल। ठठारी के शिविर में उमड़ा 19 पंचायत के ग्रामीणों का सैलाब. शक्ति जिले में सुशासन तिहार के शिविर आम जनता के लिए बने वरदान

1006 आवेदनों में 461 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण- शक्ति जिला प्रशासन की बड़ी पहल। ठठारी के शिविर में उमड़ा 19 पंचायत के ग्रामीणों का सैलाब. शक्ति जिले में सुशासन तिहार के शिविर आम जनता के लिए बने वरदान kshititech
जन समाधान शिविर में पहुंचे लोग

1006 आवेदनों में 461 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण- शक्ति जिला प्रशासन की बड़ी पहल। ठठारी के शिविर में उमड़ा 19 पंचायत के ग्रामीणों का सैलाब. शक्ति जिले में सुशासन तिहार के शिविर आम जनता के लिए बने वरदान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर

 शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज जैजैपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत ठठारी में जनसमस्या निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। क्लस्टर ठठारी शिविर में 19 ग्राम पंचायत ठठारी, कोटेतरा, गुचकुलिया, टूठी, तुशार, दतौद, गलगलाडीह, नंदेली, आमगांव, पांडाहरदी, बेलकरी, बेलादूला, बोडसरा, कांशीगढ़, कचंदा, कलमीडीह, करौवाडीह, खुजरानी एवं अरसिया से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 1006 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमे त्वरित समाधान योग्य 401 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शेष आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। ठठारी में आयोजित सुशासन तिहार में विभिन्न पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जाल वितरण सहित अन्य विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया। इसके साथ ही इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों कर्मचारियों और ग्रामीणजनों ने जल बचाव का शपथ भी लिया गया। साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों को विभाग अन्तर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विषयवार विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।ठठारी में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में पूर्व विधायक श्री निर्मल सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की “गांव-गांव, द्वार-द्वार सुशासन” पहल के तहत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को जनहित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन और आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान पर जोर दिया।

ठठारी में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में हितग्राहियों को पंयाचत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत पूर्ण आवास निर्माण के लिए प्रतीकात्मक चाबी प्रदान किया गया, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण, मत्स्य पालन विभाग द्वारा जाल वितरण, शिक्षा विभाग द्वारा उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र विवरण किया गया साथ ही अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाया गया। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही जनसमस्या निवारण शिविर में छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका जनमन, सुशासन के नवीन आयाम, विकसित भारत के बढ़ते कदम आदि प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुधन विकास विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग, आदिवासी विकास विभाग, खाद्य विभाग, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य पालन विभाग, बिजली विभाग, लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। शिविर में जिला पंचायत सक्ती अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जानकी सत्यनारायण चंद्रा, जनपद पंचायत जैजैपुर अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर श्री संदीप कश्यप, तहसीलदार श्री विद्याभूषण साव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, सरपंच, सचिव, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहे