बाढ़ से निपटने तैयार है हमारी शक्ति जिले की टीम- टीम के कर्मचारी 24 घंटे तैनात.20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल. भारी बारिश एवं जल भराव के चलते चंद्रपुर क्षेत्र में बनते हैं बाढ़ के हालात

बाढ़ से निपटने तैयार है हमारी शक्ति जिले की टीम- टीम के कर्मचारी 24 घंटे तैनात.20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल. भारी बारिश एवं जल भराव के चलते चंद्रपुर क्षेत्र में बनते हैं बाढ़ के हालात kshititech

बाढ़ से निपटने तैयार है हमारी शक्ति जिले की टीम- टीम के कर्मचारी 24 घंटे तैनात.20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में 20 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे ग्राम दरहाघाट, तहसील चंद्रपुर, जिला सक्ती में बाढ़ आपदा पर मॉक एक्सरसाइज (Mock Exercise) का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक एक्सरसाइज आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रशासन की तत्परता और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।कलेक्टर ने जिलेवासीयो से अपील की है कि यह केवल एक प्रशिक्षण एवं अभ्यास प्रक्रिया है, इसलिए इसे लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट में न आए तथा किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचें। अभ्यास के दौरान नागरिक शांति एवं संयम बनाए रखें, दूसरों को भी सही जानकारी प्रदान करें तथा मॉक एक्सरसाइज को सफल बनाने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। नागरिकों का सहयोग आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मॉक ड्रिल के लिए जिला प्रशासन में जारी की सार्वजनिक सूचना

शक्ति -जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और आमजन को जगरूक करने के उद्देश्य से कल दिनांक 20.08.2026 को सुबह 10 बजे चंद्रपुर तहसील अंतर्गत दरहाघाट में माॅकड्रिल आयोजित किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला सक्ती की ओर से उक्त अभ्यास कार्यक्रम में आप सभी मीडिया प्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading