मंगलवार को कलेक्टर तोपनो साहब ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभाग प्रमुखों से करी समीक्षा सांसद कमलेश जांगड़े ने स्व जनगणना के माध्यम से भरी जानकारी. जन दर्शन में जिले के प्रशासनिक मुखिया ने नागरिकों की सुनी समस्याएं. सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन के लिए दो पदों पर निकली वैकेंसी

मंगलवार को कलेक्टर तोपनो साहब ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभाग प्रमुखों से करी समीक्षा सांसद कमलेश जांगड़े ने स्व जनगणना के माध्यम से भरी जानकारी. जन दर्शन में जिले के प्रशासनिक मुखिया ने नागरिकों की सुनी समस्याएं. सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन के लिए दो पदों पर निकली वैकेंसी kshititech
स्थानीय सांसद कमलेश जांगड़े स्व जनगणना की जानकारी भरते हुए
मंगलवार को कलेक्टर तोपनो साहब ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभाग प्रमुखों से करी समीक्षा सांसद कमलेश जांगड़े ने स्व जनगणना के माध्यम से भरी जानकारी. जन दर्शन में जिले के प्रशासनिक मुखिया ने नागरिकों की सुनी समस्याएं. सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन के लिए दो पदों पर निकली वैकेंसी kshititech
मंगलवार को शक्ति जिले की समय सीमा बैठक

मंगलवार को कलेक्टर तोपनो साहब ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभाग प्रमुखों से करी समीक्षा सांसद कमलेश जांगड़े ने स्व जनगणना के माध्यम से भरी जानकारी. जन दर्शन में जिले के प्रशासनिक मुखिया ने नागरिकों की सुनी समस्याएं. सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन के लिए दो पदों पर निकली वैकेंसी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं आवश्यक सांख्यिकीय जानकारी एकत्र करेंगे। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करें, अफवाहों से सतर्क रहें तथा यह ध्यान रखें कि जनगणना के दौरान ओटीपी, बैंक खाता, पैन या आधार जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित एवं गोपनीय रखी जाएगी तथा नागरिक 30 अप्रैल तक स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं जानकारी दर्ज कर सकते हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनगणना कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पूरी सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य पूर्ण करें।बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार 2026 (01 मई से 10 जून 2026) के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविरों के संबंध में कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निराकरण करना है, इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने और शिविरों में आने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से निराकरण कर लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत करना है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को जिले के भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्रों तथा मरम्मत योग्य केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने, शीघ्र मरम्मत कार्य तथा भवन निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को छात्रावासों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने बिजली विभाग को सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी सहित अन्य कार्यो की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के अद्यतन स्थिति सहित अन्य आवश्यक कार्याे की विस्तारपूर्वक जानकारी ली तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित पेंशन प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा तहसीलवार विवादित नामंतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, अपर कलेक्टर श्री बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के एस पैकरा, संयुक कलेक्टर श्री अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा श्री विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश राजपूत, जिला कोषालय अधिकारी श्री उपेन्द्र पटेल, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सुधाकर बोदले सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु ज्ञानभारतम मिशन की डीएलसी बैठक संपन्न।जिले की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की पहल

 शक्ति -भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा एवं पांडुलिपि धरोहर के संरक्षण के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए ज्ञानभारतम मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति (डिस्ट्रिक्ट लेवल कमिटी) की बैठक आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अमृत विकास टोपनो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों, हस्तलिखित ग्रंथों, ताड़पत्र, भोजपत्र एवं कागजी पोथियों की खोज, सूचीबद्धकरण तथा डिजिटलीकरण की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिले के मंदिरों, मठों, आश्रमों एवं निजी संग्रहों में उपलब्ध पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, वेद, आयुर्वेद, ज्योतिष, दर्शन, साहित्य एवं लोकपरंपरा से जुड़ी महत्वपूर्ण पांडुलिपियों की पहचान, उनके वैज्ञानिक संरक्षण तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोडिंग की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही पांडुलिपि धारकों को जागरूक करने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा स्थानीय विद्वानों, संस्कृत ज्ञाताओं एवं शोधकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर श्री अमृत विकास टोपनो ने कहा कि ज्ञानभारतम मिशन भारत की सनातन ज्ञान परंपरा को भावी पीढ़ियों तक पहुँचाने की एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में सूक्ष्म स्तर पर सर्वेक्षण कर एक-एक पांडुलिपि को सूचीबद्ध किया जाए। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि यदि उनके पास कोई प्राचीन पोथी या पांडुलिपि है तो वे समिति को सूचित करें, ताकि जिले की अमूल्य सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विरासत का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में अपर कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला संस्कृति अधिकारी, पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधि, स्थानीय विद्वान एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे

जनगणना 2027 : सांसद कमलेश जांगड़े ने की स्व-गणना, लोगों से सहयोग की अपील

सक्ती-जनगणना 2027 के अंतर्गत आज लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने स्व-गणना (सेल्फ एनिमेरेशन) कर आमजन के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे भी स्व-गणना को अपनाकर जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें, ताकि सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है तथा इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे समय पर अपनी सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कराकर इस राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन करें। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी सक्ती लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा जनगणना कार्यों की सतत समीक्षा की जा रही है। उनके मार्गदर्शन में जनगणना टीम सक्रिय रूप से कार्य करते हुए स्व-गणना को बढ़ावा देने के लिए गाँव-गाँव पहुंचकर जनजागरूकता अभियान चला रही है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग देने, स्व-गणना अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है

सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु सुरक्षा गार्ड व नाईट गार्ड के 02 रिक्त पदों पर महिला अभ्यर्थियों से 17 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित सक्ती-भारत शासन एवं एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत अम्ब्रेला स्कीम के रूप में योजना “मिशन शक्ति” 01 अप्रैल 2022 से लागू किया गया है। मिशन शक्ति अम्ब्रेला योजना अंतर्गत दो उपयोजनाएं संबल एवं सामर्थ्य शामिल हैं। संबल उपयोजना अंतर्गत सखी वन स्टॉप सेंटर योजना सम्मिलित है। जिला सक्ती को संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सुरक्षा गार्ड व नाईट गार्ड के 03 पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन में योग्य उम्मीदवार से 01 पद का चयन किया गया है, शेष 02 पद रिक्त हैं। शेष सुरक्षा गार्ड व नाईट गार्ड के रिक्त 02 पदों हेतु केवल महिला अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट तथा कोरियर के माध्यम से दिनांक 17 मई 2026 शाम 05 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती (जेठा रीपा भवन लवसरा रोड सक्ती, जिला सक्ती) पिन कोड 495689 के पते पर आमंत्रित किये जाते हैं। लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य है। सखी वन स्टॉप सेंटर हेतु मानव संसाधन अंतर्गत ली जाने वाली सेवा प्रदाताओं की संख्या 02 निर्धारित की गई है। चयनित सेवा प्रदाताओं को एकमुश्त मासिक सेवा शुल्क 11,360 रुपये देय होगा तथा वेतन मैट्रिक्स लेवल-1 के अनुसार केवल यात्रा व्यय भत्ता भुगतान गणना के लिए मान्य होगा। सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन हेतु सेवा प्रदाताओं की भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त किया जा सकता है।

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं।आज जनदर्शन में कुल 19 आवेदन हुए प्राप्त

शक्ति -जिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 19 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।जनदर्शन में आज तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम बरेकेल खुर्द निवासी श्री राम किशन घृतलहरे ने ग्राम पंचायत पिसौद पीडीएस संचालक निलंबन करने, ग्राम पंचायत पिसौद सरपंच पर कार्यवाही करने तथा आंगनबाड़ी बरेकेल खुर्द (नायक पारा) सहायिका भर्ती के सम्बन्ध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम कैथा निवासी श्री रसपाल सतनामी ने उनकी जीवित पत्नी सुमित्रा कुमारी को मृत्यु दिनांक 17 फरवरी 2026 को हो गई है कहकर के राशन कार्ड को निरस्त करने वालो के विरुद्ध उचित कार्यवाही कराने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम नंदौर कला निवासी श्रीमती निर्मला कुर्रे (सरपंच) ने मिडिल स्कूल नंदौर कला में किचन शेड एवं शौचालय निर्माण के संबध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम हरदी निवासी श्री कन्हैया लाल बंजारे ने किसान सम्मान निधि त्रुटि सुधार के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम हरदी निवासी श्रीमती मेम बाई, श्री खोल बहरा बंजारे एवं श्रवण लाल ने भूमिहीन पेंशन दिलवाने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

मंगलवार को कलेक्टर तोपनो साहब ने समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभाग प्रमुखों से करी समीक्षा सांसद कमलेश जांगड़े ने स्व जनगणना के माध्यम से भरी जानकारी. जन दर्शन में जिले के प्रशासनिक मुखिया ने नागरिकों की सुनी समस्याएं. सखी वन स्टॉप सेंटर के संचालन के लिए दो पदों पर निकली वैकेंसी kshititech
मंगलवार को जनदर्शन में समस्याएं सुनते हुए कलेक्टर साहब

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading