टीएमसी के बागी सांसदों पर सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा- सभी लालची. मतलबी एवं गद्दार शामिल हो जाए बीजेपी में. पहले इस्तीफा दें. फिर चुनाव लड़कर जीत कर बताएं. महुआ ने कहा- जनता ने जनादेश टीएमसी को दिया था. एनडीए को नहीं


टीएमसी के बागी सांसदों पर सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा- सभी लालची. मतलबी एवं गद्दार शामिल हो जाए बीजेपी में. पहले इस्तीफा दें. फिर चुनाव लड़कर जीत कर बताएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -तृणमूल कांग्रेस सांसदों की बगावत पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. महुआ मोइत्रा ने टीएमसी सांसदों की बगावत पर एक्स पर पोस्ट में कहा कि सांसद 2024 में टीएमसी के टिकट पर जीते थे. जनादेश NDA के लिए नहीं था. पीली पैंट वाले सभी लालची, मतलबी, गद्दार अब बीजेपी में शामिल हो जाएं- अपनी सीटों से इस्तीफा दें और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ें. देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं.बता दें कि तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब बागी सांसद काकोली घोष दस्तीदार समेत लगभग 20 तृणमूल सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर एनडीए का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा ऑफिशियली बताने का फैसला किया है.


